
जडेजा-सुंदर ने ठुकराया स्टोक्स का ऑफर तो भड़क उठे इंग्लैंड के कप्तान, मैनचेस्टर टेस्ट में फिर दिखा उबाल
AajTak
मैनचेस्टर में भारत-इंग्लैंड के बीच खेला गया रोमांचक चौथा टेस्ट मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ. इंग्लैंड की 311 रनों की लीड के बावजूद टीम इंडिया ने इस टेस्ट को ड्रॉ करा लिया और पारी से हारने के साथ ही सीरीज गंवाने का खतरा भी टाल लिया.
मैनचेस्टर में भारत-इंग्लैंड के बीच खेले गए चौथे रोमांचक टेस्ट मैच में स्टोक्स और जडेजा के बीच तीखी बहस भी देखने को मिली. ये मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ. इंग्लैंड की 311 रनों की लीड के बावजूद टीम इंडिया ने इस टेस्ट को ड्रॉ करा लिया और पारी से हारने के साथ ही सीरीज गंवाने का खतरा भी टाल लिया.
जडेजा-सुंदर ने ठुकराया स्टोक्स का ऑफर, मैच के बाद हुआ 'बवाल'
जडेजा-सुंदर की साझेदारी से जब ये तय हो गया की अब ये मुकाबला ड्रॉ ही होगा. तो इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने रवींद्र जडेजा और वॉशिंगटन सुंदर को ड्रॉ का ऑफर दिया. लेकिन दोनों ने इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स के इस प्रस्ताव को ठुकरा दिया और बल्लेबाजी जारी रखी. क्योंकि दोनों ही बल्लेबाज अपने शतक के करीब थे. लेकिन मैच के बाद स्टोक्स ने रवींद्र जडेजा से हाथ नहीं मिलाया. इसे लेकर दोनों खिलाड़ियों में कहासुनी हुई.
जानें क्या है पूरा माजरा
दरअसल, जब भारत का स्कोर 386/4 था और टीम की लीड 75 रन तक पहुंच चुकी थी, तब स्टोक्स ने अंपायर से बात कर हाथ मिलाने का प्रस्ताव दिया. यानी मैच को ड्रॉ मानने का संकेत दिया. उस समय 15 ओवर बाकी थे और इंग्लैंड की जीत की कोई संभावना नहीं थी.
लेकिन जडेजा और सुंदर, जो अपने-अपने शतक के करीब थे, मैदान पर डटे रहे. शुभमन गिल, जो ड्रेसिंग रूम से देख रहे थे बिना किसी प्रतिक्रिया के शांत बैठे थे. बेन स्टोक्स, भारत के इस फैसले से खुश नहीं दिखे और उन्होंने अंपायर व बल्लेबाजों से लंबी बातचीत के बाद सिर हिलाया, यानी असहमति जताई.

14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल डेब्यू पर ही छक्का लगाकर सभी को चौंका दिया था. मैच से पहले राहुल द्रविड़ और संजू सैमसन ने उनसे गेम प्लान पूछा था, जिस पर उन्होंने कहा था कि अगर गेंद उनके एरिया में आई तो उसे छक्का मारेंगे. मैदान पर उन्होंने ठीक वही करके दिखाया और अपने आत्मविश्वास से सबको प्रभावित किया.

नई दिल्ली में आयोजित नमन अवॉर्ड्स 2026 में शुभमन गिल और स्मृति मंधाना को साल के सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर का सम्मान मिला. गिल को पुरुष वर्ग में पॉली उमरीगर अवॉर्ड मिला, जबकि मंधाना को महिला वर्ग में बीसीसीआई का बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर चुना गया. 2025 में दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया.

जय शाह ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर कहा कि कोई भी टीम आईसीसी से बड़ी नहीं है. टूर्नामेंट से पहले बांग्लादेश के हटने और पाकिस्तान के बहिष्कार की धमकी जैसी कई विवादित स्थितियां थीं, लेकिन इसके बावजूद टूर्नामेंट सफल रहा और भारत ने खिताब जीता. शाह ने बताया कि वर्ल्ड कप ने व्यूअरशिप के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए.










