
जज हत्याकांडः अभी तक नहीं सुलझी कत्ल की पहेली, अब CBI के सामने कातिल को पकड़ने की चुनौती!
AajTak
28 जुलाई 2021 को धनबाद शहर में सुबह के वक्त एक ऑटो से टक्कर मारकर एडीजे यानी एडिशनल डिस्ट्रिक्ट एंड सेशन जज उत्तम आनंद का कत्ल कर दिया जाता है. इत्तेफाक से कत्ल की ये तस्वीरें सीसीटीवी कैमरे में क़ैद होती हैं और देखते ही देखते वायरल भी हो जाती हैं.
एक जज कत्ल और उस पर झारखंड हाई कोर्ट की नजर है. साथ ही देश की सबसे बड़ी अदालत भी इस मामले पर नजर रख रही है. जिस कत्ल की पहेली को सुलझाने के लिए झारखंड के सबसे तेज़ तर्रार पुलिस अफसरों ने दिन रात एक कर दिया है. इस हाई प्रोफाइल मर्डर केस में दो आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया गया है. मगर इन सबके बावजूद जज उत्तम आनंद के कत्ल की पहेली नहीं सुलझ पाई है. कातिल और कत्ल का मकसद अभी भी एक राज बना हुआ है. इस संगीन कत्ल की जांच अब सीबीआई के हवाले कर दी गई है.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.











