
जघन्य, बर्बर मर्डर: संबंध बनाते कपल पर तांत्रिक ने डाला फेवीक्विक, फिर चाकुओं से गोदकर हत्या
AajTak
Rajasthan News: उदयपुर जिले में शादीशुदा टीचर राहुल मीणा और उसकी प्रेमिका सोनू कुंवर के दोहरे हत्याकांड का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया. अवैध संबंध और अंधविश्वास में इस जघन्य हत्याकांड को अंजाम दिया गया था. पुलिस ने इस मामले में आरोपी तांत्रिक भालेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया है. पूछताछ में चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं.
राजस्थान से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है. उदयपुर में हुए एक जघन्य, बर्बर दोहरे हत्याकांड की कहानी सुनकर लोगों की रूह कांप गई. पुलिस ने एक ऐसे तांत्रिक को गिरफ्तार किया है जिसने टोना-टोटका के बहाने शादीशुदा युवक और उसकी प्रेमिका को शारीरिक संबंध बनाने के लिए कहा, और उस दौरान उन पर पहले फेवीक्विक फेंका और बाद में चाकू और पत्थरों से उनके प्राइवेट पार्ट पर वार कर दोनों को मौत के घाट उतार दिया.
उदयपुर के गोगुंदा थाना इलाके का यह मामला है. यहां केलाबावड़ी के जंगलों में 18 नवंबर को सरकारी टीचर राहुल मीणा (30) और उसकी प्रेमिका सोनू कुंवर (28) के निर्वस्त्र शव पाए गए थे. सूचना मिलने के बाद से ही पुलिस इस मामले की जांच में जुटी थी.
दोनों ही थे शादीशुदा
उदयपुर पुलिस अधीक्षक (SP) विकास कुमार ने बताया कि दोनों ही शादीशुदा थे और मामला प्रेम प्रसंग का लग रहा था. उनके अनुसार शवों के मिलने के बाद करीब 50 जगहों के सीसीटीवी फुटेज को खंगाला गया और 200 लोगों से पूछताछ की गई. उन्होंने बताया कि जांच के दौरान मिले साक्ष्यों के आधार पर संदिग्ध तांत्रिक भालेश कुमार (55) पुत्र गणेशलाल जोशी को हिरासत में लिया गया, जिसने पूछताछ में हत्या करने का जुर्म कबूल किया.
राहुल और सोनू की दोस्ती की कहानी
पुलिस अफसर के मुताबिक, तांत्रिक भालेश कुमार पिछले 7-8 साल से भादवी गुड़ा स्थित इच्छापूर्ण शेषनाग भावजी मंदिर में रहकर लोगों को कष्ट निवारण के लिए ताबीज बना कर देता है. सोनू कुंवर और मृतक राहुल मीणा के परिजन भी इस मंदिर में आते-जाते रहते हैं. मंदिर के दर्शन के दौरान ही राहुल और सोनू की दोस्ती हुई थी.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










