
जंतर-मंतर पर कल से चलेगी 'किसान संसद', आखिर क्यों फंसा था किसानों और पुलिस के बीच पेंच?
AajTak
आजतक ने खासतौर पर युद्धवीर सिंह से यह बात जानी कि आखिरकार पेंच कहां फंसा था और जब मामला सुलझा तो किन बातों पर सहमति बनी है. युद्धवीर सिंह ने बातचीत में यह भी बताया कि जो चिंता दिल्ली पुलिस की थी वही चिंता कमोबेश किसान संगठनों की भी थी.
कई दिनों से दिल्ली पुलिस के साथ बातचीत के बाद बुधवार को आखिरकार किसानों के प्रदर्शन को हरी झंडी दे दी गई. दरअसल कई सारे मसले ऐसे थे जिन पर दिल्ली पुलिस काफी संभल कर चल रही थी. जिनमें सबसे बड़ी चिंता यह थी कि जिस तरह से अनुमति मिलने के बाद 26 जनवरी को किसान बेकाबू हुए थे, क्या वही परिस्थिति दोबारा फिर से बन सकती है. यही वजह थी कि किसानों के यह बार-बार कहने पर भी कि वह शांतिपूर्वक तरीके से अपना प्रदर्शन करना चाहते हैं, दिल्ली पुलिस उन्हें परमिशन देने से हिचकती रही. लेकिन आखिरकार बुधवार को यानी प्रदर्शन शुरू होने से 1 दिन पहले बात बन गई. किसानों की तरफ से पूरी बातचीत का प्रतिनिधित्व भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय महासचिव युद्धवीर सिंह ने किया.
जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










