
जंग से पहले 'टॉयलेट वॉर'! ईरान को घेरकर खड़े US सैनिक आपस में क्यों लड़ रहे
AajTak
अमेरिका का जेराल्ड आर. फोर्ड जहाज पिछले साल जून से लगातार समुद्र में तैनात है. आमतौर पर एयरक्राफ्ट कैरियर की तैनाती नौ महीने की होती है, लेकिन सैन्य गतिविधि बढ़ने पर इसे बढ़ाया भी जाता है.
अमेरिका और ईरान के बीच किसी भी वक्त जंग हो सकती है. ईरान पूरी तरह से अलर्ट है. माना जा रहा है कि अमेरिका ने भी पूरी तैयारी कर ली है. अमेरिका ने दुनिया का सबसे बड़ा विमानवाहक पोत USS जेराल्ड आर. फोर्ड तेजी से ईरान की ओर बढ़ रहा है. लेकिन यह जहाज एक बड़ी मुसीबत भी लेकर आया है.
रिपोर्ट के मुताबिक, जहाज के अधिकतर टॉयलेट जाम हो चुके हैं. इससे विमान में मौजूद सैनिकों की जिंदगी बदहाल हो गई है. 4,500 से ज्यादा नौसैनिकों को रोजाना 45 मिनट तक लाइन में लगना पड़ रहा है. सीवेज सिस्टम फेल हो चुके हैं.
यूएसएस जेराल्ड आर फोर्ड जून 2025 से समुद्र में तैनात है. जनवरी में इसी जहाज ने वेनेजुएला पर अमेरिकी कार्रवाई के दौरान अहम भूमिका निभाई थी, जिसमें राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को गिरफ्तार किया गया था. अब ईरान के साथ बढ़ते तनाव के बीच इस युद्धपोत को मध्य पूर्व में तैनात कर दिया गया है.
लेकिन हालात को और बदतर बना दिया है जहाज पर टॉयलेट जाम होने और सीवेज सिस्टम के ठप पड़ जाने ने. दुनिया का सबसे महंगा युद्धपोत माने जा रहे इस जहाज पर करीब 650 टॉयलेट हैं, जिनमें से अधिकांश काम नहीं कर रहे हैं. वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट और नौसैनिकों से बातचीत के मुताबिक, लगातार समुद्र में रहने के कारण नियमित रखरखाव नहीं हो पाया है, जिससे यह स्थिति पैदा हुई है.
हालात इतने खराब हैं कि टॉयलेट की कमी के कारण रोजाना 45 मिनट तक लंबी कतारें लग रही हैं. प्लंबिंग और मरम्मत के लिए जिम्मेदार टेक्नीशियन और नौसैनिकों के बीच अक्सर कहासुनी भी हो रही है. टेक्नीशियन रोज 19 घंटे तक काम कर रहे हैं ताकि सिस्टम को ठीक किया जा सके. यह पहली बार नहीं है जब यह समस्या सामने आई हो. पिछले साल मार्च में महज चार दिनों में 205 टॉयलेट खराब हो गए थे.
दरअसल, समस्या एक तकनीकी खामी से जुड़ी है. अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस होने के बावजूद यह युद्धपोत एक नाजुक वैक्यूम-आधारित सीवेज सिस्टम पर निर्भर है. इसका मतलब है कि एक वॉल्व की खराबी पूरे विभाग के सभी टॉयलेट को बंद कर सकती है. सबसे बड़ी समस्या है कैल्शियम का जमाव, जो पतली पाइपों को जाम कर देता है.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.










