
जंग खत्म लेकिन फोर्डो से गायब 400 KG एनरिच यूरेनियम पर घमासान शुरू, इजरायल बोला- हैंडओवर करना ही होगा
AajTak
ईरान के रक्षा मंत्री इजरायल काट्ज ने कहा है कि शुरू से ही यह स्पष्ट था कि हमारा हमला परमाणु केंद्र के आसपास के बुनियादी ढांचे को तबाह कर देगा, यह परमाणु सामग्री को खत्म नहीं करेगा. अब अमेरिका-इजरायल ने संयुक्त रूप से ईरान से कहा है कि वह एनरिच यूरेनियम इजरायल-अमेरिका को सौंप देगा. बता दें कि एनरिच यूरेनिम से ही एटम बम बनता है.
इजरायल और ईरान के बीच संबंध अभी भी तनावपूर्ण बने हैं. इजरायल के रक्षा मंत्री इजरायल काट्ज ने कहा है कि ईरान को कहा जाएगा कि वह खतरनाक स्तर तक एनरिच किए गए यूरेनियम को लौटा दे. एनरिच यूरेनियम से ही परमाणु बम बनाया जाता है. माना जाता है कि ईरान अपने यूरेनियम को 60 फीसदी तक एनरिच कर चुका था. अगर एनरिचमेंट का ये स्तर 90 फीसदी तक पहुंच जाता तो ईरान परमाणु बम बनाने में सक्षम हो जाता.
इजरायल के रक्षा मंत्री ने कहा कि संयुक्त राज्य अमेरिका और इजरायल ने ईरान से कहा है कि उसे अपना एनरिच यूरेनियम सौंपना होगा. इजरायल के चैनल 13 के साथ एक साक्षात्कार में इजरायल काट्ज ने ईरान के परमाणु केंद्रों पर अमेरिकी हमलों पर चर्चा की. इस दौरान काट्ज ने कहा, " शुरू से ही यह स्पष्ट था कि हमला आसपास के बुनियादी ढांचे को तबाह कर देगा, यह परमाणु सामग्री को खत्म नहीं करेगा. अब अमेरिका-इजरायल संयुक्त रूप से ईरान से कह रहे हैं कि, 'यह सामग्री आपको सौंपनी होगी.' यानी कि ईरान को अपना एनरिच यूरेनियम सौंपना होगा.
कैट्ज ने कहा कि ईरान पर इजरायल के हालिया हमलों का उद्देश्य उसकी "क्षमताओं को बेअसर करना" था. उन्होंने दावा किया, "आज उनके पास परमाणु बम बनाने का कोई तरीका नहीं है, क्योंकि हमने यूरेनियम को ठोस रूप में बदलने वाली ट्रांसफर सुविधा को भी नष्ट कर दिया है."
इजरायल काट्ज ने एक और बड़ा खुलासा करते हुए कहा कि इजरायल को नहीं पता है कि ईरान के सभी एनरिच यूरेनियम के भंडार कहां रखे हुए हैं.
यह भी पढ़ें: बिजली बनाते-बनाते कैसे बम बनाने लगते हैं देश? समझें ईरान के यूरेनियम एनरिचमेंट पर क्यों नहीं दुनिया को भरोसा
इस बीच फाइनेंशियल टाइम्स के एक अहम अखबार ने कहा है कि यूरोपीय देशों का मानना है कि ईरान के मुख्य परमाणु स्थलों पर अमेरिकी हमलों के बाद भी उसका उच्च स्तर तक एनरिच यूरेनियम भंडार काफी हद तक बरकरार है.

ईरान अपने सुरक्षा प्रमुख की मौत के शोक में डूबा हुआ है और इंतकाम की कसमें खा रहा है. उधर इजरायल और अमेरिका इस उम्मीद में हैं कि उसने ईरान के तमाम बड़े नेता, कमांडर और प्रमुख मार दिए हैं, तो अब ईरान सरेंडर करेगा. लेकिन ईरान सरेंडर के मोड में नहीं है. इस बीच दुनिया हैरान है कि जब इजरायल और अमेरिका इतने हमले कर रहा है तो ईरान के सुरक्षा प्रमुख खुद को सुरक्षित क्यों नहीं रख पाए. इजरायल ने कैसे अली लारीजानी को मारा.

जैसे जैसे अमेरिका, इजरायल और ईरान का युद्ध आगे बढ़ रहा है वैसे वैसे तबाही की तस्वीरें सामने आ रही हैं, एक तरफ अमेरिका और इजरायल ईरान को निशाना बना रहे हैं उनके शहरों में धमाके कर रहे हैं. दूसरी ओर ईरान भी पलटवार कर रहा है. लेकिन आज सुबह इजरायली हमले के बाद बेरूत का रिहायशी इलाका कब्रगाह में बदल गया और चीख पुकार मचने लगी, इजरायल ने बेरूत में 22 मंजिला इमारत को निशाना बनाया गया.

दिल्ली-एनसीआर में पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम अचानक बदल गया है. ठंडी हवाएं, बादल और हल्की बारिश से तापमान में गिरावट आई है और लोगों को गर्मी से राहत मिली है. मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक हल्की बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का अनुमान जताया है. गुरुवार और शुक्रवार के लिए येलो अलर्ट जारी है. तापमान 27 से 31 डिग्री के बीच रह सकता है और 21 मार्च के बाद मौसम धीरे-धीरे साफ होगा.

16 मार्च को वाराणसी में गंगा में नाव पर इफ्तार पार्टी मनाना कुछ मुस्लिम युवकों को महंगा पड़ गया. बीजेपी और हिंदूवादी संगठन का आरोप है कि, इन लोगों ने रोजा इफ्तार पार्टी करने के बाद गंगा नदी में बिरयानी और हड्डियां फेंक दीं. जैसे ही स्थानीय बीजेपी नेता की ओर से इन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई, पुलिस हरकत में आई और आनन फानन में 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. अब संत समाज और बीजेपी इसे हिंदुओं के खिलाफ सोची समझी साजिश करार दे रहे हैं तो विपक्ष पूछ रहा है कि, गंगा में इफ्तार पार्टी करने से कौन सा कानून तोड़ा गया जो पुलिस ने इन लोगों को गिरफ्तार कर लिया. सवाल है कि, ये कौन लोग हैं जिन्हें यूपी की अमन शांति रास नहीं आ रही.

जेडीयू नेता केसी त्यागी ने पार्टी की सदस्यता का नवीनीकरण न कराकर अपने राजनीतिक रुख को स्पष्ट कर दिया है. उनके इस कदम को बिहार की बदलती राजनीतिक परिस्थितियों और नेतृत्व परिवर्तन की संभावनाओं से जोड़कर देखा जा रहा है. साथ ही, पार्टी के भीतर नई पीढ़ी के उभार और पुराने नेताओं की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं.








