
जंग की कहानी सुना रहा था दुबई से लौटा युवक... लोग उसके लुक्स पर फिदा हो गए, मांगने लगे नंबर
AajTak
मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच दुबई से लौटे एक 20 साल के युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. एयरपोर्ट पर दिए गए इंटरव्यू में वह दुबई के हालात और वहां सुने गए धमाकों के बारे में बता रहा था, लेकिन इंटरनेट यूजर्स का ध्यान उसकी बातों से ज्यादा उसके लुक्स पर टिक गया.
पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच दुबई से लौटे 20 साल के एक युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर अचानक चर्चा में आ गया है. वह कैमरे के सामने खड़े होकर वहां के हालात बता रहा था-कैसे इलाके में तनाव बढ़ा, कैसे धमाकों की आवाजें सुनाई दीं और किस तरह उन घटनाओं ने उसके मन में डर पैदा कर दिया.
लेकिन इंटरनेट की दुनिया का ध्यान उसकी बातों से ज्यादा किसी और चीज पर टिक गया. वीडियो देखने वाले कई लोगों ने युद्ध या हालात पर चर्चा करने के बजाय युवक के लुक्स और पर्सनैलिटी को ही बातचीत का मुख्य विषय बना दिया.
कमेंट सेक्शन में अलग ही चर्चा
जैसे ही यह वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया, लोगों की प्रतिक्रियाएं तेजी से आने लगीं. कुछ यूजर्स उस युवक के सोशल मीडिया अकाउंट के बारे में पूछने लगे, तो किसी ने मजाक में उसका फोन नंबर मांग लिया.
कई लोगों ने यह भी लिखा कि सरकार का शुक्र है जिसने ऐसे हालात में उसे सुरक्षित भारत वापस लाया. वहीं कुछ यूजर्स ने मजाकिया अंदाज में उसे 'इंडिया का नया नेशनल क्रश' तक बता दिया.
दिलचस्प बात यह रही कि कुछ ही समय में लोगों ने उसकी इंस्टाग्राम प्रोफाइल भी खोज निकाली और देखते ही देखते उसके फॉलोअर्स तेजी से बढ़ने लगे.

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बंदरों से परेशान किसानों ने अपनी फसल बचाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है. गांव के कुछ किसान भालू का वेश पहनकर खेतों में घूम रहे हैं, ताकि बंदर डरकर फसलों से दूर भाग जाएं. इस जुगाड़ का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग हैरानी और मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

उत्तर कोरिया की सख्त और रहस्यमयी राजनीति में इन दिनों एक नया चेहरा बार-बार नजर आ रहा है.किम जोंग उन की बेटी किम जू-ए. मिसाइल परीक्षण हो, सैन्य परेड हो या हथियार फैक्ट्री का दौरा, वह कई अहम मौकों पर अपने पिता के साथ दिखाई दे रही हैं. उनकी लगातार मौजूदगी ने दुनिया भर में यह चर्चा छेड़ दी है कि क्या किम जोंग उन अपनी बेटी को देश का अगला नेता बनाने की तैयारी कर रहे हैं.











