
जंगल में सो रहा था हाथी का 'परिवार', तभी नन्हे गजराज ने की ऐसी हरकत, Video वायरल
AajTak
ट्विटर पर जंगल में एक हाथी के परिवार का सोते हुए का वीडियो खूब वायरल हो रहा है. पेड़ों के बीच खाली स्थान में सोते हुए हाथी के परिवार में नन्हे गजराज जो हरकतें करते नजर आ रहे हैं, उसे देख आपके चेहरे पर भी मुस्कुराहट आ जाएगी. इस वीडियो को आईएफएस अधिकारी ने शेयर किया है.
भारतीय वन सेवा (IFS) के अधिकारी प्रवीण कासवान अक्सर सोशल मीडिया पर वन्यजीवों की तस्वीरें और वीडियो शेयर करते रहते हैं. हाल ही में उन्होंने अपने ट्विटर पर एक दिलचस्प वीडियो शेयर किया, जिसमें एक हाथी का परिवार जंगल में सोते हुए नजर आ रहा है. वीडियो में जहां हाथियों का झुंड चैन की नींद सो रहा है, तो वहीं छोटा हाथी खुद को उनके बीच एडजेस्ट करने की जद्दोजहद करता दिखाई दे रहा है. This sleeping elephant family is best thing on internet today. Via CCTV. pic.twitter.com/1WahEM7eYK Just loved how the elder elephants are protecting the mischievous baby elephant, by encircling the little one. Though this tiny one makes one remember Bambi 🥺 चाइना सेंट्रल टेलीविजन (सीसीटीवी) को दिए गए वीडियो में एशियाई हाथियों को एक जंगल में एक साथ सोते हुए देखा जा सकता है. वीडियो को शेयर करते हुए प्रवीण कासवान ने लिखा है कि 'सोता हुआ हाथी परिवार आज इंटरनेट पर सबसे अच्छी चीज है. सीसीटीवी (एसआईसी) के माध्यम से." उन्होंने जो वीडियो शेयर किया वह हाथियों के एक दूसरे के बगल में सोते हुए का हवाई दृश्य है.
Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.










