
जंगली हाथी से बचने के लिए घर में एक साथ सो रहे थे तीन बच्चे, सांप के काटने से तीनों की मौत
AajTak
झारखंड के गढ़वा (garwah) में दुखद घटना सामने आई है. यहां एक गांव में हाथी के हमले के डर से एक साथ सो रहे तीन बच्चों को सांप ने काट लिया. इससे तीनों बच्चों की मौत हो गई. परिजन झाड़फूंक करने वाले के पास गए, जहां बच्चों की मौत हो गई.
झारखंड के गढ़वा जिले के एक गांव में हाथी के हमले के डर से तीन बच्चे एक साथ सो रहे थे. इस दौरान तीनों बच्चों को सांप ने डस लिया. परिजनों को जब पता चला तो वे तुरंत झाड़फूंक करने वाले के पास पहुंचे, जहां दो बच्चों ने दम तोड़ दिया. वहीं तीसरे बच्चे की झोलाछाप डॉक्टर के पास ले जाते समय मौत हो गई.
एजेंसी के अनुसार, यह घटना गढ़वा जिले के चिनिया थाना क्षेत्र के चपकली गांव में हुई. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटना गुरुवार रात की है. यहां हाथी के डर की वजह से 8 से 10 बच्चे अपने घर में एक जगह फर्श पर सो रहे थे. परिवार के अन्य लोग भी थे. इसी दौरान एक जहरीला सांप, जिसे करैत प्रजाति का बताया जा रहा है, घर में घुस आया. सांप ने तीन बच्चों को काट लिया.
यह भी पढ़ें: तंत्र-मंत्र के जरिए हुई मृत महिला को जिंदा करने की कोशिश, सांप के काटने से हुई थी मौत
जब घर के लोगों को इस बारे में पता चला तो तुरंत बच्चों को रात करीब 1 बजे एक तांत्रिक के पास ले जाया गया. इस दौरान दो बच्चों की मौत हो गई. परिवार के लोग तीसरे बच्चे को एक झोलाछाप डॉक्टर के पास ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में उसने भी दम तोड़ दिया.
चिनिया थाना प्रभारी नीरज कुमार ने बताया कि मृतकों की पहचान 15 वर्षीय पन्नालाल कोरवा, 8 साल की कंचन कुमारी और 9 वर्षीय बेबी कुमारी के रूप में हुई है.
स्थानीय लोगों ने कहा कि इन दिनों हाथी मानव बस्तियों में घुसने लगे हैं. कुछ ग्रामीण स्कूल की छतों पर या गांव में एक जगह इकट्ठे होकर सोने को मजबूर हैं. गांव में हाथी के आतंक के कारण लोग डरे हुए हैं. इसलिए रात में सोने के लिए सुरक्षित जगह पर इकट्ठे हो जाते हैं.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.

मेट्रो की छत फाड़कर नीचे निकला बोरवेल... 100 फीट नीचे बनी सुरंग में हुआ 6 इंच का छेद, ठेकेदार पर केस
पुणे के शिवाजी रोड इलाके में एक निजी बोरवेल की खुदाई के दौरान पुणे मेट्रो की भूमिगत सुरंग में छेद होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस लापरवाही ने न केवल करोड़ों की मेट्रो परियोजना की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि एक बड़े हादसे को भी न्योता दे दिया था.










