
'जंगलराज के डर से बदल गया वोटर्स का मूड...', बिहार चुनाव पर PK ने तोड़ी चुप्पी, गिनाए हार के कारण
AajTak
बिहार विधानसभा चुनाव में जनसुराज पार्टी को करारी हार मिली है. नतीजे के बाद प्रशांत किशोर ने पहली बार चुप्पी तोड़ी है. उन्होंने चुनाव प्रक्रिया पर गंभीर सवाल उठाए. हालांकि, यह भी स्पष्ट कहा कि उनके पास फिलहाल कोई ठोस सबूत नहीं हैं. प्रशांत किशोर ने तर्क दिया कि जंगलराज के डर से वोटर्स का मूड बदला और वे हमारे साथ नहीं आ सके.
जन सुराज के संस्थापक और चर्चित चुनाव रणनीतिकार से नेता बने प्रशांत किशोर ने बिहार विधानसभा चुनाव में हार के बाद बड़ा बयान दिया है. इंडिया टुडे टीवी से बातचीत में उन्होंने कहा कि चुनाव में 'कुछ गलत हुआ'. हालांकि उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि उनके पास अभी इसके सबूत नहीं हैं. PK ने दावा किया कि मतदान के रुझान जमीन पर मिली प्रतिक्रिया से मेल नहीं खाते और चुनाव के आखिरी दिनों में NDA की तरफ से महिलाओं को 10-10 हजार रुपये बांटकर वोट प्रभावित किए गए.
बिहार विधानसभा चुनाव में जन सुराज पार्टी को एक भी सीट नहीं मिली है. प्रशांत किशोर ने आज पहली बार खुलकर अपनी बात रखी. उन्होंने कहा कि चुनाव प्रक्रिया में कुछ ऐसा हुआ, जो समझ से परे है और कई आंकड़े और वोटिंग पैटर्न वास्तविक फीडबैक से मेल नहीं खाते.
प्रशांत किशोर ने हार के कारण गिनाए. उन्होंने कहा, पहला फैक्टर यह रहा कि चुनाव ऐतिहास में ऐसा पहली बार हुआ, जब वोटिंग से ठीक पहले तक 50 हजार महिलाओं (जीविका दीदी योजना) को पैसे भेजे गए. दूसरा लालू फैक्टर भी असर कर गया. लालू का डर और कहीं जंगलराज वापस ना आ जाए. चुनाव से पहले तक लोगों का अनुमान था कि जनसुराज को 10 से 20 प्रतिशत तक वोट मिल सकता है, वो अंत आते-आते तक लोगों को लगने लगा कि आप (जनसुराज) तो जीत नहीं रहे हैं और ऐसा ना हो कि आपको वोट देने जाएं और जंगलराज वापस आ जाए. इससे निश्चित तौर पर कुछ लोगों ने हमसे दूरी बनाई है.
इंडिया टुडे टीवी की मैनेजिंग एडिटर प्रीति चौधरी से बातचीत में प्रशांत किशोर ने कहा, इस चुनाव में कुछ अदृश्य शक्तियां भी काम कर रही थीं. जिन दलों के बारे में लोग जानते तक नहीं थे, उन्हें लाखों वोट मिल गए. लोग मुझसे कह रहे हैं कि मैं EVM की शिकायत करूं, लेकिन मेरे पास कोई सबूत नहीं है. बस इतना कह सकता हूं कि बहुत सी चीजें समझ में नहीं आतीं. प्राथमिक रूप से लगता है कि कुछ गलत हुआ है, पर क्या- यह अभी नहीं कह सकता.
महिलाओं में '10 हजार रुपए' बांटने का आरोप
प्रशांत किशोर ने दावा किया कि चुनाव के दिनों में NDA ने महिलाओं को बड़े पैमाने पर नकद रकम दी. उन्होंने कहा- चुनाव की घोषणा से लेकर मतदान तक... महिलाओं को दस हजार रुपये बांटे गए. उन्हें कहा गया कि कुल दो लाख रुपए मिलेंगे, यह पहली किस्त है. अगर वे नीतीश कुमार और NDA को वोट देंगी तो बाकी राशि मिलेगी. बिहार ही नहीं, देश में कहीं किसी सरकार को 50,000 महिलाओं को इस तरह पैसा बांटते नहीं देखा.

आज सबसे पहले आपको ये बताएंगे कि हाफ सीजफायर' के बाद अमेरिका की बातचीत ईरान के किस Respected Leader से चल रही है. डोनाल्ड ट्रंप बार-बार इस बात का दावा कर रहे हैं. लेकिन आज ईरान ने पूछा है कि वो Respected Leader कौन है. और Respected Leader से बातचीत चल रही है तो पाकिस्तान के जरिये 15 शर्तों का प्रस्ताव क्यों भेजा है. उससे भी बड़ी बात ये है कि ईरान ने अमेरिका के प्रस्ताव को कूड़ेदान में फेंकते हुए सुपर पावर अमेरिका को अपनी शर्तें बता दी हैं. और कहा है कि सीजफायर छोड़ो, अब ईरान तभी रुकेगा जब अमेरिका उसकी 5 शर्तें मानेगा. इन शर्तों में ईरान ने कहा कि उसे युद्ध में हुए नुकसान का पूरा हर्जाना मिलना चाहिए. ईरान की टॉप लीडरशिप पर हमले बंद होने चाहिए, सारे प्रतिबंध हटाए जाने चाहिए. ईरान को स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज का कानूनी अधिकार मिलना चाहिए.

आज विशेष में बात इजरायल की. जहां ईरान के हमलों की इंटेंसिटी बढ़ी हुई है. ईरान लगातार इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन से अटैक कर रहा है. लेकिन इजरायल ने अपना सिस्टम ही ऐसा डेवेलप किया हुआ है कि ईरान के भीषण हमलों के बाद भी इजरायल में इतना नुकसान नहीं हो रहा है. भले ही ईरान के हमलों में इमारतें तबाह हो रही हों, गाड़ियों की क्षति हो रही हो. लेकिन लोगों की जान बची हुई है. इजरायल ने कैसे ईरान के हमलों से बचने की तैयारी की हुई है.

सीजेआई सूर्यकांत एक मामले की सुनवाई के दौरान उस वक्त नाराज हो गए, जब याचिकाकर्ता निखिल कुमार पुनिया के पिता ने CJI के भाई को फोन कर दिया. मामला बौद्ध धर्म अपनाकर अल्पसंख्यक आरक्षण मांगने से जुड़ा है. सुप्रीम कोर्ट पहले ही इसे 'नए तरह का धोखा' बताते हुए जांच के आदेश दे चुका है. सीजेआई ने इसे गंभीर कदाचार मानते हुए अवमानना की चेतावनी दी.










