
'छोटे कपड़े' बताकर लड़की को रेस्त्रां से किया बाहर, लोगों ने की थी शिकायत
AajTak
छोटे कपड़े पहनने की वजह से रेस्त्रां ने एक लड़की को बाहर का रास्ता दिखा दिया. सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करते हुए लड़की ने ये दावा किया है.
छोटे कपड़े पहनने की वजह से रेस्त्रां ने एक लड़की को बाहर का रास्ता दिखा दिया. टिकटॉक स्टार लड़की का कहना है कि रेस्त्रां वालों ने छोटी ड्रेस के कारण उसे बाहर निकाल दिया. लड़की ने सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट कर ये दावा किया है. उसके वीडियो को 5 लाख से अधिक व्यूज मिल चुके हैं. हजारों यूजर्स ने उसके वीडियो पर रिएक्ट किया है.
nypost.com की रिपोर्ट के मुताबिक, ये मामला अमेरिका के कोलराडो शहर स्थित एक रेस्त्रां का है. टिकटॉक यूजर @willowstreedarko ने वीडियो शेयर कर इसी रेस्त्रां की शिकायत की है. लड़की ने कहा कि छोटी ड्रेस पहनने की वजह से रेस्त्रां के स्टाफ ने उसे वहां से बाहर जाने को कहा. लड़की ने कहा कि रेस्त्रां ने ये कदम तब उठाया, जब दूसरे कस्टमर्स ने कपड़ों को लेकर उसकी शिकायत की.
एक महिला ने अपने पति को लड़की को घूरते हुए देख लिया था
टिकटॉकर लड़की का कहना है कि एक महिला ने अपने पति को उसे घूरते हुए देख लिया था और वो असहज हो गई. जिसके बाद महिला समेत अन्य लोगों ने उसके कपड़ों की शिकायत रेस्त्रां वालों से कर दी और फिर कुछ ही देर में उसे वहां से बाहर जाने के लिए कह दिया गया. वीडियो में एक कपल को लड़की की टेबल से उठकर दूर जाकर बैठते हुए देखा गया.
लड़की ने अपने वीडियो में दावा किया कि एक वेटर ने उससे ढंग के कपड़े पहनने की बात कही थी. लड़की के मुताबिक, वेटर ने कहा था- 'कभी-कभी थोड़े ज्यादा कपड़े पहन लेने चाहिए.' उसने बॉडी ढकने की भी सलाह दी थी. वीडियो में स्टाफ और लड़की के बीच बहस होती दिख रही है.
हजारों यूजर्स ने इस घटना पर प्रतिक्रिया दी है. कुछ लोग रेस्त्रां वाले की इस हरकत को गलत बता रहे हैं, तो कुछ लोग लड़की को भी सीख दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा- 'अगर रेस्त्रां वालों को कपड़ों से दिक्कत थी तो उसे अंदर आने ही क्यों दिया?',वहीं एक अन्य यूजर ने कहा- 'यह सरासर भेदभाव है.'

चीनी मार्केट की शक्ल लगभग दो साल बाद बदल गई है. 2024 में BYD ने फॉक्सवैगन को पीछे छोड़ा था और 2025 में भी कंपनी चीनी मार्केट की टॉप कार सेलिंग ब्रांड बनी रही. हालांकि, 2026 की शुरुआत कुछ अलग हुई है. फॉक्सवैगन दोबारा चीनी मार्केट में टॉप सेलिंग ब्रांड बन गया है. कंपनी ने तमाम चीनी ब्रांड्स को पीछे छोड़ दिया है.












