
'छेड़ा है छोड़ेंगे नहीं, भस्मासुर बनेंगे तो...' गैंगवार के बाद अब बाहुबली अनंत सिंह को सोनू-मोनू की धमकी
AajTak
बिहार के मोकामा में हुई गोलीबारी की घटना ने राजनीतिक और आपराधिक तनाव को भड़का दिया है. बाहुबली अनंत सिंह और सोनू-मोनू गैंग के बीच चल रहे विवाद ने गैंगवार का रूप ले लिया है. दोनों पक्ष एक-दूसरे पर संगीन आरोप लगा रहे हैं, जिससे क्षेत्र का माहौल गर्म हो गया है. आने वाले विधानसभा चुनावों पर भी इसका असर पड़ सकता है.
बिहार में मोकामा विधानसभा क्षेत्र के नौंगा जलालपुर पंचायत में हुए गैंगवार ने राजनीतिक और सामाजिक माहौल को गरमा दिया है. बाहुबली अनंत सिंह और स्थानीय नेता सोनू सिंह के बीच का टकराव खुलकर सामने आ गया है. घटना की शुरुआत उस समय हुई, जब सोनू सिंह के घर पर गोलीबारी हुई. सोनू सिंह का आरोप है कि अनंत सिंह के समर्थकों ने उनके घर पर अंधाधुंध फायरिंग की. सोनू ने कहा कि अब शास्त्र और शस्त्र परिभाषा अब हम उनको समझाएंगे.
अनंत सिंह पर हमले के आरोपी सोनू ने कहा कि अनंत सिंह और उनके लोगों ने हमारे घर पर हमला किया. अनंत सिंह के समर्थकों ने गोली चलाई. इसके बाद हमारे गांव के लोगों ने रिएक्ट किया. अनंत सिंह हमें पचा नहीं पा रहे हैं. अनंत सिंह से हमारा क्या मुकाबला है? वो विधायक रहे हैं. हमने कोई गोली नहीं चलाई. अनंत सिंह राजनीतिक रंजिश पाले हुए हैं. ऐसे लोगों की जगह जेल है.
नौंगा जलालपुर की मुखिया उर्मिला देवी हैं. उनके बेटे हैं सोनू-मोनू. सोनू सिंह से पूछा गया कि मोकामा के पूर्व विधायक अनंत सिंह का आरोप है कि आप किसी के घर में ताला लगाए हुए थे और रंगदारी मांग रहे थे. किसी बच्ची का दांत तोड़ दिया, जब उनके लोग आये तो गोलीबारी हुई?
इस सवाल के जवाब में सोनू सिंह ने वायरल वीडियो में कहा कि कौन ताला लगाया, कैसे ताला लगाया, ताला लगाने का रीजन क्या है, ताला लगा या नहीं लगा, ये भी मुद्दा है? सोनू ने कहा कि उनका जो बात करने का स्टाइल है, वे कहते हैं कि मैं साधु हूं, लेकिन उनके बैकग्राउंड को देखा जाए. उन्होंने जो समय व्यतीत किया, उसको मुड़कर देख लें कि वो साधु हैं, संन्यासी हैं या क्रिमिनल हैं.
यहां देखें Video
यह भी पढ़ें: गोलियों की आवाज, दौड़ते-भागते लोग... बिहार में बाहुबली अनंत सिंह और सोनू-मोनू गैंग के बीच फायरिंग का वीडियो

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.








