
छुट्टी वाला दिन, 99 रुपये वाली स्कीम, Exit का एक रास्ता... TRP गेमिंग जोन में आग ने यूं मचाया कोहराम
AajTak
राजकोट में टीआरपी (TRP) गेमिंग जोन में आग लगने के वक्त अच्छी-खासी संख्या में लोग मौजूद थे, क्योंकि शनिवार को छुट्टी का दिन था, जिसके लिए 99 रुपये एंट्री फीस की स्कीम थी. साथ गेम जोन में भारी मात्रा में डीजल-पेट्रोल के जमा होने की भी जानकारी सामने आई है.
गुजरात के राजकोट में टीआरपी (TRP) गेम जोन में भीषण आग लगने से 27 लोगों की मौत हो गई है, जिसमें 9 बच्चे भी शामिल हैं. शनिवार को आग की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया. गेमिंग जोन में आग लगने के वक्त अच्छी-खासी संख्या में लोग मौजूद थे, क्योंकि शनिवार को छुट्टी का दिन था, छुट्टी के दिन भीड़ जुटाने के लिए गेमिंग जोन के मैनेजमेंट ने 99 रुपये एंट्री फीस की स्कीम थी. छुट्टी का दिन होने और मात्र 99 रुपये फीस होने की वजह से वहां लोगों की अच्छी खासी भीड़ थी.
आग को खतरनाक बनाया वहां स्टोर किए हुए डीजल-पेट्रोल ने. बताया जा रहा है कि अलावा गेमिंग जोन में 1500 से 2000 लीटर डीजल और गो कार रेसिंग के लिए 1000 से 1500 लीटर पेट्रोल रखा गया था.
इलाके के IG अशोक कुमार यादव ने अब तक 27 लोगों की मौत की पुष्टि की है.
गेमिंग जोन में आग लगने की घटना के बारे में जानकारी देते हुए कलेक्टर ने कहा कि शुरुआती जांच में आग लगने की वजह इलेक्ट्रिक कारण बताए जा रहे हैं. हालांकि, आग लगने के मुख्य कारण का अभी पता नहीं चला है. साथ ही सामने आया है कि इस गेमिंग जोन को फायर विभाग की ओर से NOC नहीं मिली थी. इस बारे में भी ज्यादा जानकारी फायर विभाग की ओर से ही सामने आएगी.
गेमिंग जोन में था डीजल-पेट्रोल का भंडार
टीआरपी गेम जोन में 1500 से 2000 लीटर डीजल जनरेटर और गो कार रेसिंग के लिए 1000 से 1500 लीटर पेट्रोल जमा था, जिसकी वजह से आग तेजी से फैली और पूरा स्ट्रक्चर जल कर खाक हो गया. गेम जोन से बाहर निकलने और प्रवेश के लिए 6 से 7 फीट का एक ही रास्ता था. शनिवार को एंट्री के लिए 99 रुपये ऑफर स्कीम थी, जिसकी वजह से हादसे के वक्त गेमिंग जोन में बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे.

मिडिल ईस्ट की जंग अब बेहद खतरनाक मोड़ पर पहुंच गई है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध खत्म करने के लिए 'एग्जिट प्लान' की बात की है, तो दूसरी तरफ इजरायल ने ईरान पर हमले और तेज करने की चेतावनी दी है. शनिवार को ईरान के नतांज परमाणु संयंत्र पर बड़ा हमला हुआ, जिसके बाद ईरान ने अपने दुश्मनों को चेतावनी देते हुए दुनिया भर के पर्यटन स्थलों को निशाना बनाने की धमकी दी है.

नागर विमानन मंत्रालय ने घरेलू हवाई किरायों पर लगाई गई अस्थायी सीमा (Fare Caps) को वापस लेने का फैसला किया है. पिछले साल इंडिगो (IndiGo) एयरलाइंस के संकट के बाद टिकटों की आसमान छूती कीमतों को नियंत्रित करने के लिए सरकार ने यह पाबंदी लगाई थी. हालांकि एयरलाइंस कंपनियों को स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि वे जिम्मेदारी से किराए तय करें और यात्रियों के हितों का ध्यान रखें।

हिमाचल प्रदेश में आर्थिक दबाव के चलते मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अपने समेत मंत्रियों, विधायकों और वरिष्ठ अधिकारियों की सैलरी का एक हिस्सा 6 महीने के लिए टालने का फैसला किया है. हालांकि, ग्रुप-सी और ग्रुप-डी कर्मचारियों को पूरी सैलरी मिलेगी. वहीं सरकार ने मेडिकल स्टाफ, आंगनवाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं सहित कई वर्गों के मानदेय में बढ़ोतरी की है. विधायक योजनाओं की सीमा भी बढ़ाई गई है. सरकार का कहना है कि हालात सुधरने पर रोकी गई राशि वापस दी जाएगी.

झारखंड के लातेहार में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसा बरवाटोली गांव के पास हुआ. घायलों को बालूमाथ अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां दो की हालत नाजुक होने पर रिम्स रेफर किया गया. पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है.

मध्य-पूर्व में जारी जंग का असर भारत की अर्थव्यवस्था पर दिखने लगा है. तेल कीमतें 70 से बढ़कर 110 डॉलर पार पहुंचीं, जिससे पेट्रोल-डीजल महंगे हुए और महंगाई का दबाव बढ़ा. ईरान-अमेरिका-इजरायल संघर्ष के बीच स्ट्रेट ऑफ होर्मुज संकट ने सप्लाई प्रभावित की. इसका असर ट्रांसपोर्ट, रुपया, सरकारी खर्च और आम लोगों की बचत पर पड़ रहा है.

बादशाह ने विवादित 'टटीरी' गाने पर माफी मांगी, लेकिन पुलिस जांच जारी है. शिबास कबिराज ने कहा कि कानून के अनुसार कार्रवाई होगी. महिला आयोग ने भी नोटिस जारी किया है. गन कल्चर वाले गानों पर भी सख्ती की बात कही गई है. इसी बीच हरियाणा पुलिस ने साइबर अपराध और रंगदारी कॉल्स रोकने के लिए 'अभेद्य' ऐप लॉन्च किया.







