
छापा पड़ा तो खिड़की से नोटों की गड्डी फेंकने लगा चीफ इंजीनियर... 2 करोड़ से ज्यादा कैश बरामद, Video
AajTak
ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां विजिलेंस विभाग ने ग्रामीण कार्य विभाग के चीफ इंजीनियर बैकुंठ नाथ सारंगी के ठिकानों पर छापेमारी के दौरान करीब 2.1 करोड़ रुपये की बेहिसाब नकदी बरामद की है. इस कार्रवाई के दौरान सारंगी ने नोटों की गड्डियों को खिड़की से बाहर फेंकने की कोशिश की, लेकिन विजिलेंस टीम ने उन्हें मौके पर ही बरामद कर लिया. यह छापेमारी आय से अधिक संपत्ति के आरोपों की जांच के तहत की गई थी.
ओडिशा के भुवनेश्वर में भ्रष्टाचार निरोधक विभाग (विजिलेंस) ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्रामीण कार्य विभाग के चीफ इंजीनियर बैकुंठनाथ सारंगी के यहां छापा मारा. इस दौरान ठीम ने मौके से 2.1 करोड़ रुपये की बेहिसाब नकदी बरामद की है. यह कार्रवाई आय से अधिक संपत्ति की शिकायतों के आधार पर की गई, जिसमें भुवनेश्वर, अंगुल और पुरी जिले में एक साथ छापेमारी हुई.
जानकारी के अनुसार, विजिलेंस की टीम जब भुवनेश्वर स्थित पीडीएन एग्जोटिका (Dumduma) में चीफ इंजीनियर बैकुंठनाथ सारंगी के फ्लैट पर पहुंची, तो सारंगी ने 500 के नोट खिड़की से बाहर फेंक दिए. वहीं टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए गवाहों की मौजूदगी में फेंके गए पैसे जब्त कर लिए हैं.
यहां देखें Video
यह भी पढ़ें: BSP सांसद मलूक नागर के घर आयकर का छापा, 50 लाख कैश और ढाई किलो ज्वेलरी हुई बरामद
भुवनेश्वर स्थित फ्लैट से लगभग 1 करोड़ रुपये कैश बरामद हुए हैं, जबकि अंगुल जिले के करदागड़िया स्थित दो मंजिला आवास से 1.1 करोड़ रुपये कैश मिले. इसके अलावा पुरी जिले के पिपिली क्षेत्र, अंगुल के शिक्षकपाड़ा, लोकेइपासी और मतियासाही स्थित ठिकानों पर भी छापेमारी की गई.
कुल 7 स्थानों पर एक साथ हुई छापेमारी में 8 डिप्टी एसपी, 12 इंस्पेक्टर, 6 एएसआई और अन्य अधिकारी शामिल थे. कार्रवाई स्पेशल जज (विजिलेंस) अंगुल द्वारा जारी सर्च वारंट के तहत की गई. सारंगी के ऑफिस (चीफ इंजीनियर, आरडी प्लानिंग एंड रोड, भुवनेश्वर) में भी तलाशी ली गई. विजिलेंस अधिकारियों का कहना है कि यह केवल प्रारंभिक जब्ती है और अभी छापेमारी जारी है. सारंगी की चल-अचल संपत्तियों का मूल्यांकन किया जा रहा है और आगे की कार्रवाई इसी के आधार पर की जाएगी.

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.







