
छात्रा के साथ दोस्ती, फिर गैंगरेप… एक नाबालिग सहित 4 आरोपी गिरफ्तार
AajTak
डेढ़ साल पहले खींची गई तस्वीरों और वीडियो के जरिये आरोपी पीड़िता को ब्लैकमेल कर रहे थे. मामले की FIR पीड़िता के पिता ने पुलिस थाने में दी थी. इसके बाद एसपी ऋचा तोमर ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम बनाई थी. पुलिस ने घटना की सूचना मिलने के 24 घंटे के अंदर सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया.
झालावाड़ जिले के गंगधार पुलिस थाना क्षेत्र में नाबालिग छात्रा के साथ दोस्ती करके गैंग रेप करने वाले तीन अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. इसके अलावा एक बाल अपचारी को भी पकड़ा गया है. पुलिस ने ये गिरफ्तारियां वारदात के 24 घंटे के अंदर कर ली हैं.
पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया है. पुलिस ने बताया कि पीड़िता के डेढ़ साल पहले खींचे गए फोटो के जरिये एक अभियुक्त उसे ब्लैकमेल कर रहा था. जिला पुलिस अधीक्षक ऋचा तोमर ने बताया कि नाबालिग छात्रा गंगधार थाना क्षेत्र के कस्बा चौमहला की रहने वाली है.
छात्रा से दोस्ती कर परवेज उर्फ लाला ने अपने साथी बंटी फरदीन और विक्की के साथ मिलकर नाबालिग छात्रा से गैंगरेप किया. इस मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी परवेज उर्फ लाला सहित, बंटी फरदीन और विक्की उर्फ विकास को गिरफ्तार कर नाबालिग को हिरासत में लेने में सफलता हासिल की है.
पीड़िता के पिता ने दी थी लिखित तहरीर
पुलिस अधीक्षक ऋचा तोमर ने बताया कि 25 जनवरी 2024 को गंगधार थाना क्षेत्र के करबा चौमहला के रहने वाले एक पिता ने नाबालिग पुत्री के साथ थाने में लिखित तहरीर दी थी. उसमें लिखा था कि आज शाम को हमारे घर के बाहर खड़ी मेरी लड़की को परवेज उर्फ लाला अपने दोस्त विक्की उर्फ विकास अपनी मोटरसाइकिल में जबरन बिठाकर रावतपुरा रोड क्रेशर मशीन की ओर ले गए थे.
हम पीछे भाग कर गए, तो वह मेरी पुत्री को रावतपुरा रोड पुलिया के पास छोड़कर भाग गए. तब पुत्री ने बताया कि करीब डेढ़ साल पहले परवेज उर्फ लाला ने उसके अश्लील फोटो खींचे थे और वीडीयो बना लिए थे. इसके बाद से ही वह परेशान कर रहा था और अपने दोस्तों के साथ मिलकर जबरदस्ती कर रहा था.

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.







