
छात्राओं से छेड़छाड़ और अश्लीलता... जांच के बाद हिमाचल का सरकारी फिजिक्स टीचर बर्खास्त
AajTak
हिमाचल प्रदेश सरकार ने एक सरकारी फिजिक्स टीचर को छात्राओं से छेड़छाड़ और पॉक्सो एक्ट उल्लंघन के आरोप में बर्खास्त किया है. उनको विभागीय जांच में दोषी पाए जाने पर सेवा से हटाया गया है. पूर्व में उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई थी और वे न्यायिक हिरासत में भी रहे. उच्च न्यायालय ने उनकी याचिका खारिज कर दी थी.
हिमाचल प्रदेश सरकार ने मंगलवार को एक फिजिक्स टीचर को छात्राओं से कथित छेड़छाड़ के आरोप में बर्खास्त कर दिया है. गंभीर कदाचार और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के प्रावधानों के उल्लंघन का हवाला देते हुए उसे सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है.
सोलन जिले के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में वर्तमान में तैनात राकेश कुमार को स्कूल शिक्षा निदेशक ने बर्खास्तगी के आदेश दिए हैं. सिरमौर जिले के पांवटा साहिब में अपनी पिछली तैनाती के दौरान, कुमार पर छात्राओं के साथ दुर्व्यवहार और छेड़छाड़ का आरोप लगाया गया था.
अधिकारियों ने बताया कि उनके खिलाफ 9 मई, 2023 को भारतीय दंड संहिता की धारा 354ए (यौन उत्पीड़न के लिए दंड) और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम की धारा 11 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी. केंद्रीय सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम, 1965 के अंतर्गत विभागीय जांच 6 सितंबर, 2023 को शुरू की गई और राजकीय डिग्री कॉलेज, पांवटा साहिब के प्राचार्य वैभव कुमार शुक्ला को सौंपी गई.
कुमार ने हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय में याचिका दायर कर आरोपपत्र रद्द करने या आपराधिक मुकदमे की समाप्ति तक विभागीय कार्यवाही पर रोक लगाने की मांग की थी. हालांकि, न्यायालय ने यह कहते हुए याचिका खारिज कर दी कि वर्तमान परिस्थितियों में जांच पर रोक लगाने का कोई आधार नहीं है. जांच अधिकारी ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि आरोपों का विरोध करने के लिए कुमार द्वारा प्रस्तुत दस्तावेजों की प्रामाणिकता संदिग्ध प्रतीत होती है और वे आरोपों को पर्याप्त रूप से गलत साबित करने में विफल रहे.
रिपोर्ट में यह भी उल्लेख किया गया है कि कुमार 9 मई से 3 जून, 2023 तक न्यायिक हिरासत में रहे, जो मामले की गंभीर प्रकृति को दर्शाता है. जांच अधिकारी ने निष्कर्ष निकाला, 'कदाचार की गंभीरता, नैतिक पतन से जुड़े आरोपों की प्रकृति और छात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की अनिवार्य आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए, मेरा यह सुविचारित मत है कि राकेश कुमार सरकारी सेवा में बने रहने के योग्य नहीं हैं.' निष्कर्षों के आधार पर, सरकार ने कुमार पर 'बड़ी सजा' लगाई और उन्हें तत्काल प्रभाव से सेवा से बर्खास्त कर दिया.

बादशाह ने विवादित 'टटीरी' गाने पर माफी मांगी, लेकिन पुलिस जांच जारी है. शिबास कबिराज ने कहा कि कानून के अनुसार कार्रवाई होगी. महिला आयोग ने भी नोटिस जारी किया है. गन कल्चर वाले गानों पर भी सख्ती की बात कही गई है. इसी बीच हरियाणा पुलिस ने साइबर अपराध और रंगदारी कॉल्स रोकने के लिए 'अभेद्य' ऐप लॉन्च किया.

लेबनान के युद्ध क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए आज तक के वरिष्ठ पत्रकार अशरफ वानी ने बताया कि जंग सिर्फ गोलियों और धमाकों की नहीं, बल्कि डर, जिम्मेदारी और सच के बीच संतुलन की लड़ाई भी है. हर दिन मौत के साये में काम करते हुए उन्होंने तबाही, विस्थापन और इंसानी पीड़ा को करीब से देखा. ईद के दिन भी रिपोर्टिंग जारी रही. यह अनुभव सिर्फ कवरेज नहीं, बल्कि ऐसे सच का गवाह बनने की जिम्मेदारी थी- जहां हर पल जिंदगी और मौत के बीच फैसला लेना पड़ता है.

राजकोट में एक डॉक्टर ने साथी डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर 3 से 4 हजार निजी वीडियो रिकॉर्ड किए. आरोपी कमल नांढा पर एकतरफा प्यार में ऐसा करने और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप है. पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने 50,000 रुपये वसूल भी किए. मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है.

दिल्ली के उत्तम नगर में प्रदर्शन कर रहे हिंदूवादी संगठन के लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. दरअसल, होली के मौके पर हुई युवक की हत्या के विरोध में हिंदूवादी संगठन के लोग उत्तम नगर में इकट्ठा हुए थे. इस दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया. ईद को देखते हुए पहले ही उत्तम नगर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है.

मथुरा में गोरक्षक फरसा बाबा की हत्या के आरोप के बाद दिल्ली-आगरा हाईवे पर भारी हंगामा हुआ. आरोप है कि बीती रात विख्यात गौ-सेवक चंद्रशेखर उर्फ फरसा वाले बाबा की गाड़ी से कुचलकर हत्या कर दी. फरसा बाबा की मौत की खबर फैसले ही लोगों की गुस्सा फूट पड़ा. दिल्ली-मथुरा हाईवे पर भारी हंगामा किया. देखें न्यूज बुलेटिन.

गुजरात के सूरत में घरेलू गैस (LPG) की भारी किल्लत और ब्लैक मार्केटिंग ने प्रवासी मजदूरों की कमर तोड़ दी है. उधना रेलवे स्टेशन पर बिहार और यूपी जाने वाले श्रमिकों की लंबी कतारें इस बात का सबूत हैं कि सरकारी दावों के उलट जमीनी हकीकत भयावह है. खाली चूल्हा और महंगी गैस मजदूरों को शहर छोड़ने पर मजबूर कर रही है.

तेलंगाना के हैदराबाद में दुखद घटना सामने आई है. यहां MBBS की पढ़ाई पूरी कर चुकी 23 साल की लड़की ने अपनी जिंदगी खत्म कर ली. पुलिस का कहना है कि उसने बीते तीन महीने से एक बिल्ली पाल रखी थी. इसको लेकर माता-पिता ने ऐतराज जताया था. इसी को लेकर घर में चल रहे विवाद के बीच लेडी डॉक्टर ने यह कदम उठा लिया, जिससे परिवार में मातम पसर गया है.






