
छात्राओं का यौन शोषण, लेडी गैंग और 'इच्छाधारी बाबा' का मायाजाल... स्वामी चैतन्यानंद की 'डर्टी पिक्चर' के पांच अध्याय
AajTak
दिल्ली पुलिस का मोस्ट वॉन्टेड स्वामी चैतन्यानंद सरस्वती उर्फ पार्थ सारथी फरार है. उस पर 17 लड़कियों के यौन शोषण का आरोप लगा है. दिखने में संत, चाल में विद्वान और पहनावे में तपस्वी, लेकिन करतूतें इतनी घिनौनी कि सुनकर रूह कांप जाए. आइए उसकी पूरी कहानी जानते हैं.
माथे पर त्रिपुंड. गले में रुद्राक्ष की माला. बदन पर भगवा वस्त्र. हाथ में शास्त्र और जुबान पर प्रवचन. बाहर से पहुंचे हुए संत की छवि, लेकिन भीतर से शैतानी करतूतों का साम्राज्य. यही है स्वामी चैतन्यानंद सरस्वती उर्फ पार्थ सारथी की असली पहचान. कल तक लग्जरी गाड़ियों में डिप्लोमैट नंबर प्लेट लगाकर रसूख दिखाने वाला ये बाबा आज दिल्ली पुलिस का मोस्ट वॉन्टेड अपराधी है.
दरअसल, यह वही इच्छाधारी बाबा है जो कभी संत बनता है, कभी प्रोफेसर, कभी गुरुघंटाल और कभी लेखक. चंद दिनों पहले तक भक्त जयकारे लगाते थे, लेकिन जब उसके पापों का पुलिंदा खुला तो बाबा का नकाब उतर गया और वह नौ-दो-ग्यारह हो गया. अब दिल्ली पुलिस की कई टीमें यौन शोषण और फर्जीवाड़े के आरोप में उसकी तलाश में जुटी हैं. 'ऑपरेशन इच्छाधारी' चलाया जा रहा है.
'इच्छाधारी बाबा' स्वामी चैतन्यानंद सरस्वती की करतूतों के 5 अध्याय...
बाबा की अधर्म कथा का अध्याय- 1: संस्थान की आड़ में अधर्म
दिल्ली के वसंत कुंज स्थित श्री शारदा भारतीय प्रबंधन संस्थान में चैतन्यानंद सर्वेसर्वा था. यहां पढ़ने वाली छात्राओं ने खुलासा किया कि संस्थान की कुर्सी का इस्तेमाल उसने शोषण के लिए किया. उसके खिलाफ दर्ज की गई एफआईआर के मुताबिक, वो छात्राओं को अश्लील मैसेज भेजता था. उनसे देर रात गंदी बातें करता था. उनको अपने पास बुलाकर जबरन उनका शरीर छूता था.
उसकी भाषा इतनी भद्दी होती कि छात्राओं की रूह कांप जाती. कई छात्राओं ने बयान दिया कि बाबा उन्हें बुलाकर धमकाते हुए कहता, "मेरी बात नहीं मानी तो फेल कर दूंगा." किसी को विदेश घूमाने का लालच देता तो किसी को बर्बाद करने की धमकी. जांच में सामने आया कि इस खेल में अकेला बाबा नहीं था. कुछ महिला फैकल्टी और वॉर्डन उसकी लेडी गैंग की तरह काम करती थीं.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










