
छात्रहित में 6 IITs का बड़ा फैसला.. अब स्टूडेंट फर्स्ट इयर में नहीं बदल पाएंगे अपनी ब्रांच, देखें लिस्ट
AajTak
अभी तक आईआईटी के करीब 50 प्रतिशत छात्र ऐसे थे जो फर्स्ट ईयर में अपनी ब्रांच बदलने के लिए अप्लाई करते थे. लेकिन वास्तव में केवल 10 प्रतिशत छात्र ही इस कटऑफ तक पहुंच पाते थे कि वे अपनी ब्रांच बदल दें. ऐसे में कई आईआईटीज ने इस नियम को हटा दिया है. आइए जानते हैं लिस्ट में कौन-कौन शामिल हैं.
देशभर के छह IIT संस्थानों ने बीटेक छात्रों के लिए पहले साल में ब्रांच बदलने की सुविधा को खत्म कर दिया है. साल 2018 में IIT जम्मू , 2021 में IIT हैदराबाद और 2023 में IIT मुम्बई को इस नियम को पहले ही खत्म कर चुके हैं, अब इस लिस्ट में IIT मद्रास, IIT खड़गपुर, IIT धनबाद, IIT धारवाड़, IIT मंडी and IIT भुवनेश्वर भी शामिल हो गए हैं. इन आईआईटीज में बीटेक के छात्र पूरे कोर्स के दौरान ब्रांच नहीं बदल पाएंगे.
9 आईआईटी से हटाया गया ये नियम
अब देश में कुल 9 IITs ऐसे हैं जहां एक बार किसी ब्रांच में दाखिला लेने के बाद उसे किसी भी सूरत में बदला नहीं जा सकेगा. दरअसल, ये फैसला उन तमाम बच्चों को ध्यान में रख कर लिया गया है जो हर साल JEE-Mains और JEE Advance का एग्जाम देते हैं. वे JEE-Mains और JEE Advance के रिजल्ट के आधार पर IITs या NITs का चयन करते हैं लेकिन इसके बाद ब्रांच बदलने के लिए अप्लाई करते हैं.
कुछ NITs ने भी निरस्त कर दिया है ये नियम
देश की टॉप IITs के अलावा 16 NITs भी हैं जहां अब बच्चे ब्रांच नहीं बदल सकेंगे. इन 16 NITs में NIT जयपुर, NIT इलाहाबाद, NIT कालिकट, NIT दिल्ली, NIT हमीरपुर, NIT सूरतकल, NIT नागालैंड, NIT पटना, NIT पुडुचेरी, NIT रायपुर, NIT कुरुक्षेत्र, NIT राउरकेला, NIT तिरुचिरापल्ली, NIT वारंगल, NIT सूरत and NIT आंध्र प्रदेश शामिल हैं. बता दें कि इस नियम के तहत छात्रों को अपने संस्थान के हिसाब से तय नियमों के मुताबिक सीजीपीए लाना होता था. अगर वे जरूरी कट-ऑफ ले आते थे तो उनकी ब्रांच बदल दी जाती थी. ऐसे में 50 प्रतिशत छात्र ऐसे थे जो ब्रांच बदलने के लिए तैयार रहते थे.
JEE-Mains और JEE Advance 2024 काउंसलिंग

Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.










