
छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: ED की चार्जशीट में हुआ 248 करोड़ और अवैध मुनाफाखोरी का खुलासा
AajTak
छत्तीसगढ़ में शराब घोटाले की परतें लगातार खुल रही हैं. ईडी की ताज़ा चार्जशीट ने खुलासा किया है कि किस तरह एक संगठित सिंडिकेट ने आबकारी विभाग की मिलीभगत से राज्य को करोड़ों का चूना लगाया. फर्जी लाइसेंस, जबरन कमीशन और कार्टेल सिस्टम के जरिए विदेशी कंपनियों से वसूली की गई. इस खेल ने सरकार के खज़ाने को भारी नुकसान पहुंचाया और नेताओं-कारोबारियों की जेबें भरीं.
प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाले मामले में स्पेशल कोर्ट, रायपुर में छठी सप्लीमेंट्री चार्जशीट दाखिल की है. जांच में सामने आया है कि एक ताकतवर शराब सिंडिकेट ने वरिष्ठ आबकारी अधिकारियों और कारोबारियों की मदद से लाइसेंस और बिक्री में धांधली की. विदेशी शराब कंपनियों को कमीशन देने के लिए इन्हें जबरन कार्टेल व्यवस्था में शामिल किया गया.
ईडी की जांच में पता चला है कि तीन कंपनियों को अवैध तरीके से लाइसेंस जारी किए गए. इनमें Nexogen Power Infratech Pvt. Ltd. जो संजय मिश्रा और उनके सहयोगियों से जुड़ी है और Dishita Ventures Pvt. Ltd. शामिल हैं, जिसे शराब कारोबारी आशीष सोनी केडिया से जोड़ा गया है.
इन कंपनियों ने अवैध मुनाफा कमाया. केवल संजय मिश्रा की कंपनी ने तीन साल में करीब 11 करोड़ रुपये की कमाई की. इस पूरे घोटाले से राज्य सरकार को लगभग 248 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ. ईडी की चार्जशीट में कई बड़े नाम सामने आए हैं, जिनमें विजय कुमार भाटिया और अन्य सिंडिकेट सदस्य शामिल हैं. घोटाले से जुड़े कई आरोपीसंजय मिश्रा, मनीष मिश्रा और अभिषेक सिंह पहले ही गिरफ्तार होकर जेल में हैं. एजेंसी का कहना है कि बाकी लाइसेंस धारकों और जुड़े लोगों के खिलाफ भी जल्द आगे की कार्रवाई और अभियोजन जारी रहेगा.
ईडी की जांच में सामने आया है कि शराब घोटाले के जरिए न सिर्फ सरकारी राजस्व को नुकसान पहुंचाया गया, बल्कि लाइसेंस और कमीशन की बंदरबांट कर कारोबारी हित साधे गए. अधिकारियों और कारोबारी गठजोड़ के कारण विदेशी शराब कंपनियों पर दबाव बनाया गया कि वे अपना माल बेचने के लिए तय कमीशन दें.
जांच एजेंसी का कहना है कि यह पूरा नेटवर्क बेहद सुनियोजित तरीके से चलाया जा रहा था और इससे मिली रकम को कई कंपनियों और फ्रंट फर्म्स के जरिए घुमाया जाता था. ईडी ने साफ किया है कि इस घोटाले की जांच अभी जारी है और इसमें और बड़े खुलासे हो सकते हैं.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.

मेट्रो की छत फाड़कर नीचे निकला बोरवेल... 100 फीट नीचे बनी सुरंग में हुआ 6 इंच का छेद, ठेकेदार पर केस
पुणे के शिवाजी रोड इलाके में एक निजी बोरवेल की खुदाई के दौरान पुणे मेट्रो की भूमिगत सुरंग में छेद होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस लापरवाही ने न केवल करोड़ों की मेट्रो परियोजना की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि एक बड़े हादसे को भी न्योता दे दिया था.










