
छत्तीसगढ़: वोटिंग से पहले कांकेर में बड़ा एनकाउंटर, नक्सलियों का टॉप कमांडर ढेर, अब तक 18 शव बरामद
AajTak
देश में 19 अप्रैल को पहले चरण का मतदान होना है. ऐसे में चुनाव से पहले छत्तीसगढ़ के कांकेर में मुठभेड़ हुई है. पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है. इसमें तीन जवानों के घायल होने की खबर है. छोटे बेठिया थाना क्षेत्र के माड़ इलाके में मुठभेड़ जारी है, घायल जवानों को जंगल से निकालने के लिए अतिरिक्त फोर्स भेजा गया है.
देश में 19 अप्रैल को पहले चरण का मतदान होना है. ऐसे में चुनाव से पहले छत्तीसगढ़ के कांकेर में मुठभेड़ हुई है. पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में तीन जवानों के घायल होने की खबर है. छोटे बेठिया थाना क्षेत्र के माड़ इलाके में मुठभेड़ जारी है, घायल जवानों को जंगल से निकालने के लिए अतिरिक्त फोर्स भेजा गया है.
सूत्रों के मुताबिक, नक्सली कमांडर शंकर राव के इस मुठभेड़ में मारे जाने की आशंका है. अब तक 18 शव बरामद किए जा चुके हैं, साथ ही बड़ी संख्या में ऑटोमैटिक राइफलें भी बरामद की गई हैं. जानकारी के मुताबिक 3 पुलिसकर्मी इस मुठभेड़ में घायल हुए हैं. पुलिस जल्द ही इस मामले पर एक बयान जारी करेगी.
नक्सल विरोधी अभियान पर निकली थी BSF टीम
समाचार एजेंसी PTI के मुताबिक एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, छोटे बेठिया पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत जंगल में उस समय गोलीबारी शुरू हुई जब सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) और जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी) की एक संयुक्त टीम नक्सल विरोधी अभियान पर निकली थी. उन्होंने कहा कि गोलीबारी में तीन सुरक्षाकर्मी घायल हो गए हैं और अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है.
सूबे के 14 जिलों में नक्सलियों का प्रभाव
छत्तीसगढ़ दूसरा सबसे नक्सली प्रभावित राज्य है. गृह मंत्रालय के मुताबिक छत्तीसगढ़ के 14 जिले- बलरामपुर, बस्तर, बीजापुर, दंतेवाड़ा, धमतरी, गरियाबंद, कांकेर, कोंडागांव, महासमुंद, नारायणपुर, राजनंदगांव, सुकमा, कबीरधाम और मुंगेली नक्सल प्रभावित हैं. आंकड़ों के मुताबिक छत्तीसगढ़ में नक्सली हमलों में पिछले काफी दिनों से कमी नहीं आ रही है. देखा जाए तो सूबे में हर साल औसतन साढ़े तीन सौ से ज्यादा नक्सली हमले होते हैं. इनमें हर साल औसतन 45 जवान शहीद हो जाते हैं.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










