छत्तीसगढ़: रायपुर स्टील प्लांट में धमाका, 1 कर्मचारी की मौत, दो घायल
AajTak
जानकारी के मुताबिक हादसे के समय प्लांट में लोहे को पिघलाने का काम चल रहा था. इस दौरान 100 से ज्यादा मजदूर काम कर रहे थे. हालांकि जैसे ही धमाका हुआ, सभी कर्मचारी बाहर भाग गए.
छत्तीसगढ़ के रसमड़ा औद्योगिक क्षेत्र स्थित रायपुर स्टील प्लांट में रविवार को बड़ा हादसा हो गया. यहां प्लांट में धमाका होने से 1 कर्माचारी की मौत हो गई, जबकि दो बुरी तरह से झुलस गए. घायलों को भिलाई स्थित अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है. जानकारी के मुताबिक हादसे के समय प्लांट में लोहे को पिघलाने का काम चल रहा था. इस दौरान 100 से ज्यादा मजदूर काम कर रहे थे. हालांकि जैसे ही धमाका हुआ, सभी कर्मचारी बाहर भाग गए.
पुलिस बताया कि दुर्ग जिले में स्टील प्लांट में धमाके में एक कर्मचारी की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए. दुर्ग शहर के पुलिस अधीक्षक (सीएसपी) वैभव बैंकर ने कहा कि धमाका जिले के रसमड़ा इलाके में एक बिजली और स्टी कंपनी के प्लांट में हुआ. विस्फोट का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है.
पुलिस के मुताबिक, विस्फोट में तीन कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गए, जिससे परिसर में पिघली हुई धातु फैल गई. तीनों को सेक्टर 9 भिलाई के जेएलएन मेमोरियल अस्पताल ले जाया गया और उनमें से एक खेमलाल साहू (38) की मौत हो गई. दो अन्य मजदूरों की हालत स्थिर है. मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है.

नैनीताल में तूफान और ओलावृष्टि से बिजली व्यवस्था दो दिन तक ठप रही, जिससे 80 हजार लोग प्रभावित हुए. इसी बीच गहराते एलपीजी संकट ने हालात और बिगाड़ दिए हैं. गैस की कमी के चलते होटल, ढाबे और रेस्टोरेंट बंद होने लगे हैं, जिससे पर्यटन और स्थानीय कारोबार पर बड़ा असर पड़ा है. बिजली बहाल होने के बाद भी शहर पूरी तरह पटरी पर नहीं लौट पाया है और रोजगार को लेकर चिंता बढ़ गई है.

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने कहा कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज संकट के बीच देश में पेट्रोल और डीजल की पर्याप्त उपलब्धता है. वहीं, बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने चारधाम यात्रा के दौरान बद्रीनाथ मंदिर और केदारनाथ मंदिर के गर्भगृह में गैर-सनातनी व्यक्तियों के प्रवेश पर रोक की बात कही है.

दिल्ली के रूप नगर में 33 साल पुराना लोहे का फुट ओवरब्रिज मंगलवार सुबह गिर गया, जिसमें एक महिला की जान चली गई. यह पुल पहले से ही असुरक्षित घोषित था और जुलाई 2025 से बंद था, फिर भी लोग इसका इस्तेमाल कर रहे थे. सिंचाई मंत्री परवेश साहिब सिंह ने हादसे की जांच के लिए 3 सदस्यों की कमेटी बनाई है और 48 घंटे में रिपोर्ट मांगी है. साथ ही दिल्ली के सभी पुराने पुलों की जांच के आदेश दिए गए हैं.










