
छत्तीसगढ़ में भालुओं का आतंक, 24 घंटे के अंदर हुए हमलों में 2 लोगों की मौत
AajTak
छत्तीसगढ़ में भालुओं ने आतंक मचा दिया है. पिछले 24 घंटों में अलग-अलग गांवों में हुए भालुओं के हमलों में 2 लोगों की मौत हो गई है. जबकि 5 लोग घायल हो गए हैं. घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
यूपी में भेड़िए के आतंक के बीच अब छत्तीसगढ़ के भालू लैंड मरवाही में भालूओं ने आंतक मचा दिया है. जिसके चलते यहां 24 घंटे में भालू के हमले से 2 लोगों की मौत हो गई. जबकि 5 लोग घायल हो गए. ये सभी मामले मरवाही रेंज के अलग-अलग गांवों के हैं.
जानकारी के मुताबिक जिले के बेलझिरिया, करगी कला व खुरपा में भालू हमले में 5 लोग घायल हो गए. जबकि 2 लोगों की मौत हो गई. वहीं, ग्राम बेलझिरिया में बिहान लाल केवट की 13 वर्षीय बच्ची विद्या केवट अपने घर से खेत की ओर बकरी चराने गई थी. इस दौरान शुक्रवार शाम को बच्ची का सामना भालू से हो गया. भालू ने उसपर हमला करते हुए चेहरे और पीठ को बुरी तरह से नोंच दिया. इस हमले से बच्ची मौके पर मौत हो गई.
यह भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ में आसमान से बरसी मौत! बिजली गिरने से पांच छात्रों समेत 8 ने गंवाई जान
शनिवार सुबह बेलझिरिया में उसी आक्रमक भालू ने तीन ग्रामीणों पर जानलेवा हमला कर दिया. जिसमें एक की घटना स्थल पर दर्दनाक मौत हो गई. जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए. वहीं करगीकला में जंगल की ओर गए दो लोगो पर भी भालू ने हमला कर दिया. जिसमें एक घायल व एक की हालत गंभीर बताई जा रही.
जानकारी के मुताबिक ग्राम बेलझिरिया निवासी चरणसिंह खेरवार, रामकुमार, सुक्कुल प्रसाद , सभी सुबह मशरूम बिनने घर के पास रतनजोत प्लॉट में गए थे. तभी भालू ने हमला कर दिया. जिससे सुक्कूल प्रसाद की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि घायलों को 108 की मदद से मरवाही अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया. जहां सभी का इलाज जारी है.
यह भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ में आसमान से बरसी मौत! बिजली गिरने से पांच छात्रों समेत 8 ने गंवाई जान

गुजरात के नवसारी जिले के चिखली तालुका में 38 वर्षीय एक व्यक्ति को अपनी लिव-इन पार्टनर की 13 और 14 वर्षीय दो नाबालिग बेटियों से बार-बार बलात्कार करने और उनमें से एक को गर्भवती करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. पुलिस के अनुसार, जब 14 वर्षीय लड़की को पेट दर्द हुआ तो मेडिकल जांच में उसकी गर्भावस्था का पता चला. इसके बाद दोनों लड़कियों ने खुलासा किया कि आरोपी पिछले कई महीनों से उनके साथ बार-बार बलात्कार कर रहा था.

जंगल में बंदरों के साथ क्रूरता... गले और जबड़े में धंसे मिले नुकीले तीर, आरोपियों पर 25 हजार का इनाम
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में स्थित येऊर जंगल में दो बंदरों को तीर मारकर घायल कर दिया गया. यह मामला सामने आया तो खबर वन विभाग के अधिकारियों तक पहुंची. अब इस मामले को लेकर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर तीन टीमें गठित की गई हैं. वहीं आरोपियों के बारे में जानकारी देने वालों के लिए 25,000 का इनाम घोषित किया गया है.

डोनाल्ड ट्रंप के दोबारा अमेरिका की सत्ता में काबिज होने के बाद से ही दुनिया उनके लिए गए बड़े फैसलों से दो-चार हो रही है. इसमें रेसिप्रोकल टैरिफ, वेनेजुएला के राष्ट्रपति को बंधक बनाए जाने, नोबल पुरस्कार या इजरायल के साथ मिलकर ईरान पर हमले का हालिया फैसले शामिल है. कुल मिलाकर दुनियाभर में राष्ट्रपति ट्रंप की मनमानी की चर्चा जोरों पर है. इसी पर आधारित है 'सो सॉरी' का ये गुदगुदा देने वाला एपिसोड.

आंध्र प्रदेश के मार्कपुरम जिले में एक भीषण सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई. रायवरम के पास लकड़ी की खदानों के नजदीक एक ट्रक ने एक निजी ट्रैवल बस को टक्कर मार दी. अचानक लगी आग में बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई. इस घटना में 10 लोग जिंदा जल गए सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल कर्मियों मौके पर पहुंचकर बचाव अभियान शुरू किया. दुर्घटना के समय बस में कितने लोग सवार थे, इसकी अभी पुष्टि नहीं हो पाई है.

यूपी में जल जीवन मिशन में लापरवाही पर सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है. 12 जिलों के 26 इंजीनियरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 12 को निलंबित किया गया, जबकि अन्य पर जांच, नोटिस और तबादले की कार्रवाई हुई है. खराब गुणवत्ता, धीमी प्रगति और शिकायतों के बाद यह कदम उठाया गया. सरकार ने स्पष्ट किया है कि हर घर नल योजना में किसी भी तरह की लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी.








