
छत्तीसगढ़ में जादू-टोना के संदेह में हुई थी 65 वर्षीय महिला की हत्या, 4 गिरफ्तार
AajTak
छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में एक परिवार के 4 लोगों ने जादू-टोना के संदेह में एक 65 वर्षीय महिला की हत्या कर दी थी. हालांकि, राज दफनाने के लिए चारों ने शव को जंगल ले जाकर आत्महत्या का रूप देने के लिए पेड़ से लटका दिया था.
छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले के एक गांव में एक परिवार के चार सदस्यों ने जादू-टोना करने के संदेह में 65 वर्षीय एक महिला की कथित तौर पर हत्या कर दी. इस बात की जानकारी पुलिस ने मंगलवार को एक न्यूज एजेंसी को दी. सूरजपुर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष महतो ने बताया कि 14 नवंबर को ओडगी थाना क्षेत्र के सावरवा गांव में हुई हत्या के आरोप में पुलिस ने सोमवार को एक दंपति और उनके दो बेटों को गिरफ्तार किया.
आरोपियों की पहचान प्राण साईं (59), उनकी पत्नी मुन्नी बाई (57), उनके बेटे मुकेश (18) और मुकुम (23) के रूप में हुई है. अधिकारी ने बताया कि प्राण साईं के एक और बेटे ने तीन-चार साल पहले आत्महत्या कर ली थी और परिवार का मानना है कि यह मौत पीड़ित नानकी बाई द्वारा किए गए काले जादू का नतीजा थी.
यह भी पढ़ें: पुरानी रंजिश, चाकू से हत्या, और अब एनकाउंटर... देवरिया के विशाल सिंह मर्डर केस का मुख्य आरोपी रजा खान गिरफ्तार, पैर में लगी गोली
14 नवंबर को मुकेश ने बुजुर्ग महिला को घर बुलाया और उसे शराब पिलाई, जिसके बाद मुन्नी बाई ने पीड़ित पर जादू-टोना करके उसके बेटे की हत्या करने का आरोप लगाया.
अधिकारी ने बताया कि मुकेश ने कथित तौर पर महिला पर कुल्हाड़ी से हमला किया और उसके भाई ने उसका गला घोंट दिया. इसके बाद परिवार शव को पास के जंगल में ले गया और आत्महत्या का रूप देने के लिए उसे पेड़ से लटका दिया.
ग्रामीणों ने 16 नवंबर को शव देखा और पुलिस को सूचना दी. जिसके बाद से ही पुलिस मामले की जांच कर रही थी. वहीं, सोमवार को पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.

आज विशेष में बात इजरायल की. जहां ईरान के हमलों की इंटेंसिटी बढ़ी हुई है. ईरान लगातार इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन से अटैक कर रहा है. लेकिन इजरायल ने अपना सिस्टम ही ऐसा डेवेलप किया हुआ है कि ईरान के भीषण हमलों के बाद भी इजरायल में इतना नुकसान नहीं हो रहा है. भले ही ईरान के हमलों में इमारतें तबाह हो रही हों, गाड़ियों की क्षति हो रही हो. लेकिन लोगों की जान बची हुई है. इजरायल ने कैसे ईरान के हमलों से बचने की तैयारी की हुई है.

सीजेआई सूर्यकांत एक मामले की सुनवाई के दौरान उस वक्त नाराज हो गए, जब याचिकाकर्ता निखिल कुमार पुनिया के पिता ने CJI के भाई को फोन कर दिया. मामला बौद्ध धर्म अपनाकर अल्पसंख्यक आरक्षण मांगने से जुड़ा है. सुप्रीम कोर्ट पहले ही इसे 'नए तरह का धोखा' बताते हुए जांच के आदेश दे चुका है. सीजेआई ने इसे गंभीर कदाचार मानते हुए अवमानना की चेतावनी दी.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.







