
छत्तीसगढ़: बेमेतरा में बड़ा सड़क हादसा, 8 की मौत, 21 घायल, मृतकों में 5 महिला, 3 बच्चे शामिल
AajTak
छत्तीसगढ़ के बेमेतरा में बड़ा सड़क हादसा हुआ है, जिसमें 8 लोंगो की मौत हो गई है. मृतकों में 5 महिला और 3 बच्चे शामिल हैं. सड़क दुर्घटना में 21 लोग घायल बताए जा रहे हैं. घायलों में 4 की हालत गंभीर है, जिन्हें रायपुर एम्स रेफर किया गया है.
छत्तीसगढ़ के बेमेतरा में बड़ा सड़क हादसा हुआ है, जिसमें 8 लोगों की मौत हो गई है. मृतकों में 5 महिला और 3 बच्चे शामिल हैं. सड़क दुर्घटना में 21 लोग घायल बताए जा रहे हैं. घायलों में 4 की हालत गंभीर है, जिन्हें रायपुर एम्स रेफर किया गया है. बाकी घायलों का इलाज जिला अस्पताल बेमतरा व सिमगा का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है.
हादसा बेमेतरा थाना क्षेत्र के ग्राम कठिया पेट्रोल पंप के पास हुआ. सड़क के किनारे टाटा 407 खड़ी थी, जिसमें लोगों से भरी पिकअप ने टक्कर मार दी. सभी लोग परिवारिक कार्यक्रम में शामिल होकर ग्राम तिरैया से अपने गांव पथर्रा लौट रहे थे. फिलहाल घटना स्थल पर कलेक्टर एसपी सहित एसडीएम प्रशासन मौजूद है.
उत्तर प्रदेश के उन्नाव में सड़क हादसे में 6 की मौत रविवार को उत्तर प्रदेश के उन्नाव में बड़ा सड़क हादसा हो गया है. तेज रफ्तार से जा रही एक ट्रक ने बस को टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि सवारियों में चीखपुकार मैच गई. हादसे में बस में बैठे करीब 28 सवारियों में 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. दुर्घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची. पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बस से निकालकर अस्पताल में भर्ती करवाया.
बताया जाता है कि ट्रक बस को चालक की तरफ से रागड़ते हुए निकल गया. इससे चालक की तरफ बैठे 6 लोगों की मौत हो गई. जानकारी के अनुसार ट्रक बरेली नंबर का है और बस उन्नाव से हरदोई की तरफ जा रही थी. तभी यह हादसा हुआ.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










