
छत्तीसगढ़: फ्री फायर गेम खेल रहे युवक की हत्या, नाबालिग समेत 4 आरोपी गिरफ्तार
AajTak
छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के अमलेश्वर थाना क्षेत्र के ग्राम पन्हड़ा (पाटन) में 17 वर्षीय युवक पवन यादव की चाकू मारकर हत्या कर दी गई. इस घटना में पुलिस ने दो नाबालिग समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपियों के पास से चाकू और बाइक जब्त की है.
छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के अमलेश्वर थाना क्षेत्र के ग्राम पन्हड़ा (पाटन) में फ्री फायर गेम खेल रहे 17 वर्षीय युवक की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई. मामले में अमलेश्वर थाना पुलिस ने दो नाबालिग समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चाकू और बाइक जब्त की है. पुलिस ने हत्या के चारों आरोपियों को जेल भेज दिया है.
पाटन प्रभारी एसडीओपी हरीश पाटिल ने हत्याकांड का खुलासा करते हुए बताया कि 24 दिसंबर 2024 की रात करीब 12 बजे कुछ लोगों ने ग्राम पन्हड़ा निवासी पवन यादव (16) पुत्र उमेश यादव की हत्या कर दी थी. उसका खून से लथपथ शव सोसायटी के पास पड़ा मिला था. अमलेश्वर थाने में हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई. त्रिनयन ऐप की मदद से आसपास के इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए.
ये भी पढ़ें- Love ट्रायंगल में मर्डर... युवक ने अपनी गर्लफ्रेंड के पहले प्रेमी को मरते दम तक लाठी-डंडों से मारा
घटना वाली रात 12.15 बजे चार युवक बाइक पर दिखे. संदेह के आधार पर नवीन नामक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई. उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया. आरोपी नवीन की सूचना पर आरोपी लोचन सिंधोरे उर्फ बंटी और दो नाबालिगों को हिरासत में लिया गया. प्रभारी एसडीओपी पाटिल ने आगे बताया कि 24 दिसंबर को ग्राम पन्हड़ा में आरोपी नवीन अपने दोस्तों के साथ बाइक से मेले में गया था. रात करीब 9.30 बजे ग्राम पंचायत पन्हड़ा के पास गांव के युवकों से उनका विवाद हो गया.
वे वहां से वापस आ गए और बाद में चाकू लेकर बदला लेने फिर गए. सीसीटीवी में दिखे आरोपी हरीश पाटिल ने बताया कि नवीन, लोचन और दो नाबालिग मेले में गए थे. मारपीट करने वाला युवक नहीं मिला. चारों बाइक से पन्हड़ा पहुंचे. सोसायटी के पास गए. वहां उन्होंने उमेश यादव से पूछा कि भाई क्या कर रहे हो. उसने कहा कि मोबाइल पर फ्री फायर गेम खेल रहा हूं.
ये भी पढ़ें- दुर्ग: शराब पार्टी के दौरान झगड़ा, पत्थर से कुचलकर दोस्त की हत्या

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.









