
छत्तीसगढ़: पहले बैसाखी से हत्या, फिर बेटे को धमकी, ऐसे पकड़ा गया पत्नी का हत्यारा
AajTak
छत्तीसगढ़ में एक पति ने मामूली विवाद के बाद बैसाखी से पत्नी की हत्या कर दी और बेटे को किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी. हत्या को छुपाने के लिए आरोपी ने बेटे के जरिए थाने में मौत की फर्जी कहानी बताकर रिपोर्ट दर्ज करवा दी लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट से उसकी पोल खुल गई.
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में मामूली विवाद के बाद एक शख्स ने बैसाखी से अपनी पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी. घटना लेलूंगा विधानसभा क्षेत्र के एक गांव की है जहां पत्नी से नाराज पति ने लोहे के बैसाखी से न केवल पत्नी को मौत के घाट उतार दिया बल्कि सबूत छिपाने के इरादे से बेटे को जान से मारने की धमकी भी दी. जांच में हत्या का खुलासा होने के बाद पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है.
दरअसल 21 फरवरी की शाम नहरपारा लैलूंगा में रहने वाले गजेंद्र सारथी ने पत्नी फूलोबाई सारथी की लोहे के बैसाखी से सिर और शरीर पर हमला कर हत्या कर दी. अपनी पत्नी को मौत के घाट उतारने वाले आरोपी ने अपराध को छुपाने के लिए अपने नाबालिग बेटे को धमकी दी कि अगर उसने किसी को बताया तो उसे भी जान से मार देगा.
पिता की धमकी से डरे हुए नाबालिग बेटे ने लैलूंगा थाने में 23 फरवरी की सुबह मां के नशे में सीमेंट पोल से टकराने और नहर में गिर जाने से मौत को रिपोर्ट लिखवाई. हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद हत्या का खुलासा हुआ.
हत्या के आरोपी को गिरफ्तार करने के लिये पुलिस टीम ने अलग-अलग जगह छापामारी शुरू की. इस संबंध में लैलूंगा थाना प्रभारी ने बताया कि 23 फरवरी को पुलिस को सूचना मिली कि नहरपारा में एक औरत को उसका पति ने बुरी तरह पीटा जिससे उसकी मौत हो गई.
यह घटना 21 और 22 फरवरी की रात को हुई थी. इसकी कोई सूचना पुलिस को उस वक्त नहीं थी. हत्या के बाद जब पुलिस मौके पर पहुंची तो जांच के दौरान कई महत्वपूर्ण तथ्य मिले और शव का निरीक्षण करने के बाद मारपीट के निशान भी पाए गए .
संदेह के आधार पर आगे की पूछताछ की गई और लड़के ने शुरुआती बयान में यह बताया कि उसकी मां शराब पीकर आ रही थी और नहर पार करने के दौरान गिर गई जिस वजह से बिजली के खंभे से चोट लगी है, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पूरे मामले की जानकारी होने के बाद हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया.

गुजरात के नवसारी जिले के चिखली तालुका में 38 वर्षीय एक व्यक्ति को अपनी लिव-इन पार्टनर की 13 और 14 वर्षीय दो नाबालिग बेटियों से बार-बार बलात्कार करने और उनमें से एक को गर्भवती करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. पुलिस के अनुसार, जब 14 वर्षीय लड़की को पेट दर्द हुआ तो मेडिकल जांच में उसकी गर्भावस्था का पता चला. इसके बाद दोनों लड़कियों ने खुलासा किया कि आरोपी पिछले कई महीनों से उनके साथ बार-बार बलात्कार कर रहा था.

जंगल में बंदरों के साथ क्रूरता... गले और जबड़े में धंसे मिले नुकीले तीर, आरोपियों पर 25 हजार का इनाम
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में स्थित येऊर जंगल में दो बंदरों को तीर मारकर घायल कर दिया गया. यह मामला सामने आया तो खबर वन विभाग के अधिकारियों तक पहुंची. अब इस मामले को लेकर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर तीन टीमें गठित की गई हैं. वहीं आरोपियों के बारे में जानकारी देने वालों के लिए 25,000 का इनाम घोषित किया गया है.

डोनाल्ड ट्रंप के दोबारा अमेरिका की सत्ता में काबिज होने के बाद से ही दुनिया उनके लिए गए बड़े फैसलों से दो-चार हो रही है. इसमें रेसिप्रोकल टैरिफ, वेनेजुएला के राष्ट्रपति को बंधक बनाए जाने, नोबल पुरस्कार या इजरायल के साथ मिलकर ईरान पर हमले का हालिया फैसले शामिल है. कुल मिलाकर दुनियाभर में राष्ट्रपति ट्रंप की मनमानी की चर्चा जोरों पर है. इसी पर आधारित है 'सो सॉरी' का ये गुदगुदा देने वाला एपिसोड.

आंध्र प्रदेश के मार्कपुरम जिले में एक भीषण सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई. रायवरम के पास लकड़ी की खदानों के नजदीक एक ट्रक ने एक निजी ट्रैवल बस को टक्कर मार दी. अचानक लगी आग में बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई. इस घटना में 10 लोग जिंदा जल गए सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल कर्मियों मौके पर पहुंचकर बचाव अभियान शुरू किया. दुर्घटना के समय बस में कितने लोग सवार थे, इसकी अभी पुष्टि नहीं हो पाई है.

यूपी में जल जीवन मिशन में लापरवाही पर सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है. 12 जिलों के 26 इंजीनियरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 12 को निलंबित किया गया, जबकि अन्य पर जांच, नोटिस और तबादले की कार्रवाई हुई है. खराब गुणवत्ता, धीमी प्रगति और शिकायतों के बाद यह कदम उठाया गया. सरकार ने स्पष्ट किया है कि हर घर नल योजना में किसी भी तरह की लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी.








