
छत्तीसगढ़: पत्नी ने अंडा करी बनाने से मना किया तो पति ने लगा ली फांसी
AajTak
छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में एक व्यक्ति ने पत्नी द्वारा अंडा करी न बनाने पर नाराज होकर फांसी लगा ली. पत्नी ने 'करू भात' पर्व के कारण मना किया था.
छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले से एक चौंकाने वाली और दुखद घटना सामने आई है. यहां एक 40 वर्षीय व्यक्ति ने सिर्फ इसलिए आत्महत्या कर ली क्योंकि उसकी पत्नी ने अंडा करी बनाने से इनकार कर दिया. यह घटना सोमवार शाम धमतरी जिले के संकरा गांव, थाना सिहावा क्षेत्र में हुई.
इस वजह से अंडा करी बनाने से किया इनकार पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान तिकुराम सेन के रूप में हुई है. प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक तिकुराम सोमवार शाम अंडे खरीदकर घर लाया और पत्नी से अंडा करी बनाने के लिए कहा. पत्नी ने साफ मना कर दिया. उसने कहा कि अगले दिन तीज पर्व के उपलक्ष्य में वह निर्जला व्रत रखेगी और उसकी परंपरा के तहत ‘करू भात’ खाया जाता है, जिसमें करेला आदि से बना भोजन शामिल होता है. इस परंपरा के चलते पत्नी ने अंडा करी बनाने से इनकार किया.
पेड़ से लटका मिला शव पुलिस ने बताया कि पत्नी की बात से नाराज होकर तिकुराम घर से बाहर निकल गया. कुछ देर बाद उसका शव गांव के पास एक पेड़ से लटका हुआ मिला. परिजनों और ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी.
सिहावा थाना प्रभारी ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है. साथ ही मामले की जांच की जा रही है कि आत्महत्या का कारण केवल अंडा करी को लेकर हुआ विवाद था या इसके पीछे अन्य कोई पारिवारिक तनाव भी था.
स्थानीय लोगों के अनुसार, तिकुराम दिहाड़ी मजदूरी करता था और परिवार में अक्सर छोटे-छोटे विवाद होते रहते थे. हालांकि, इतनी छोटी सी बात पर आत्महत्या कर लेना पूरे गांव के लिए हैरानी और दुख का विषय बन गया.
‘करू भात’ पर्व छत्तीसगढ़ में तीज से एक दिन पहले मनाया जाता है. इस दिन महिलाएं करेला व अन्य कड़वे व्यंजन खाकर अगले दिन निर्जला व्रत रखती हैं और अपने पति की लंबी उम्र की कामना करती हैं. इसी धार्मिक कारण से पत्नी ने अंडा करी बनाने से इनकार किया था.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.









