
छत्तीसगढ़ धर्मांतरण केस: केरल की दो ननों को मिली जमानत, 50-50 हजार का बॉन्ड भरने का आदेश
AajTak
छत्तीसगढ़ के चर्चित धर्मांतरण और मानव तस्करी केस में दो ननों को ज़मानत मिल गई है. बिलासपुर की एनआईए कोर्ट ने 50-50 हजार के मुचलके पर रिहा किया है. कोर्ट ने उनका पासपोर्ट और वीजा जब्त करते हुए विदेश जाने पर रोक लगाई है.
Kerala Nuns get bail: छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित धर्मांतरण और मानव तस्करी के केस में नन प्रीति मेरी, वंदना फ्रांसिस और सुखमन मंडावी को अंततः जमानत मिल गई है. यह जमानत बिलासपुर स्थित विशेष एनआईए कोर्ट ने शर्तों के साथ दी है. कोर्ट ने तीनों से 50-50 हजार रुपये का बॉन्ड भरवाया है और उनका पासपोर्ट तथा वीजा जब्त कर लिया गया है. कोर्ट की अनुमति के बिना अब ये देश से बाहर नहीं जा सकेंगे.
क्या था पूरा मामला?
25 जुलाई को दुर्ग रेलवे स्टेशन पर बजरंग दल की शिकायत पर आरपीएफ ने तीनों आरोपियों को हिरासत में लिया था. आरोप था कि ये तीनों नारायणपुर की लड़कियों को बहला-फुसलाकर ईसाई धर्म में जबरन धर्मांतरण कराने के लिए ले जा रहे थे. मामला बेहद गंभीर माना गया, और पहले इसे दुर्ग के सेशन कोर्ट में पेश किया गया, लेकिन कोर्ट ने अधिकार क्षेत्र का हवाला देते हुए सुनवाई से इनकार कर दिया. इसके बाद यह केस एनआईए की विशेष अदालत में गया, जहां से अब तीनों को ज़मानत मिली है.
कोर्ट ने ज़मानत क्यों दी?
बिलासपुर स्थित विशेष एनआईए कोर्ट ने माना कि तीनों का इससे पहले किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधियों से कोई संबंध नहीं रहा है. इसके अलावा इस केस में कोई ऐसा ठोस सबूत नहीं मिला जिससे जबरन धर्मांतरण साबित हो सके. कोर्ट ने यह भी माना कि केस में जिन महिलाओं को लेकर आरोप लगाए गए, उनके माता-पिता ने स्पष्ट रूप से बयान दिया कि वे पहले से ईसाई धर्म का पालन कर रहे हैं और अपनी बेटियों को काम के लिए भेजा था.
बचाव पक्ष के तर्क

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.

13 साल से कोमा में रहे हरीश राणा का आज दक्षिण दिल्ली के ग्रीन पार्क में अंतिम संस्कार कर दिया गया. सुप्रीम कोर्ट से निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति के बाद उनका एम्स में निधन हुआ था. अंतिम विदाई के दौरान माहौल बेहद भावुक रहा. परिवार, रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी. इससे पहले उनके पिता ने एक मैसेज जैसे ही व्हाट्सएप ग्रुप में भेजा, उसे पढ़ते ही लोगों की आंखों से आंसू निकल आए.






