
छत्तीसगढ़: दंतेवाड़ा मुठभेड़ में महिला नक्सली ढेर, 25 लाख का था इनाम
AajTak
सुरक्षाबलों के साथ हुई नक्सलियों की मुठभेड़ में मार गिराई गई महिला नक्सली की पहचान रेणुका उर्फ बानु उर्फ चैते उर्फ सरस्वती के रूप में हुई है, जो जिला वारंगल कडवेन्डी की निवासी थी. क्षेत्र में मुठभेड़ एवं सर्चिंग जारी है.
छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में 25 लाख की ईनामी राशि वाली महिला नक्सली रेणुका उर्फ बानु को मुठभेड़ में मार गिराया गया. मुठभेड़ स्थळ से INSAS राइफल और अन्य हथियार बरामद किए गए हैं.
बस्तर रेंज में 2025 में अब तक विभिन्न मुठभेड़ों के बाद 119 नक्सलियों के शव बरामद किए जा चुके हैं. दंतेवाड़ा के थाना गीदम और बीजापुर के थाना भैरमगढ़ सरहदी ग्राम नेलगोड़ा, एकेली और बेलनार में नक्सली विरोधी अभियान शुरू किए गए थे.
इन सुरक्षा अभियान के दौरान 31 मार्च की सुबह नौ बजे से नक्सलियों और सुरक्षाबलों के बीच लगातार फायरिंग जारी है. मुठभेड़स्थल से अब तक एक INSAS राइफल हथियार सहित एक महिला नक्सली का शव, गोला-बारूद और अन्य दैनिक उपयोग की वस्तुएं बरामद की गई हैं.
मृत महिला नक्सली की पहचान रेणुका उर्फ बानु उर्फ चैते उर्फ सरस्वती के रूप में हुई है, जो जिला वारंगल कडवेन्डी की निवासी थी. क्षेत्र में मुठभेड़ एवं सर्चिंग जारी है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










