
छत्तीसगढ़: गणित की गलती पर मासूम की बेरहमी से पिटाई, आंख में जम गया खून
AajTak
छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में एक 7 वर्षीय छात्र के साथ शिक्षक द्वारा बेरहमी से मारपीट की गई. गणित की कक्षा में गिनती बोलते समय गलती करने पर शिक्षक ने बच्चे को लगातार थप्पड़ मारे, जिससे उसकी आंख में खून आया और चेहरा सूज गया. परिजन और ग्रामीण इस घटना से आक्रोशित हैं.
छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में एक 7 वर्षीय छात्र के साथ शिक्षक द्वारा की गई बर्बर पिटाई ने क्षेत्र में सनसनी मचा दी है. रामचंद्रपुर विकासखंड के ग्राम पंचायत पलगी स्थित प्राथमिक शाला जावाखाड़ी में शुक्रवार को यह दर्दनाक घटना घटी. कक्षा एक से पांचवीं तक लगभग 30-35 बच्चे पढ़ते हैं.
लंच के बाद गणित की कक्षा लेने शिक्षक उदय यादव पहुंचे. उन्होंने छात्र भागीरथी से गिनती सुनाने को कहा. गिनती बोलते समय बच्चे से मामूली गलती हो गई, जिससे शिक्षक भड़क गए और अपना नियंत्रण खो बैठें. उन्होंने बच्चे को बेरहमी से थप्पड़ मारे, जिससे उसकी आंख में खून का थक्का जम गया और चेहरा बुरी तरह सूज गया. डर के कारण बच्चा सिर झुकाने लगा, लेकिन शिक्षक ने मारना जारी रखा.
यह भी पढ़ें: स्कूल में पहुंची AI टीचर ‘सोफी’! 17 साल के छात्र ने बनाया ऐसा पुतला जो पढ़ाता है
घर लौटकर रोते हुए बच्चे ने परिजनों को पूरी घटना बताई. पीड़ित बच्चे के पिता धनंजय यादव ने त्रिकुंडा थाना में शिक्षक उदय यादव के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई. परिजनों ने आरोप लगाया कि शिक्षक अक्सर नशे की हालत में स्कूल आते हैं और घटना वाले दिन भी वे शराब पीकर आए थे.
शिक्षक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग
इस घटना के बाद क्षेत्र में भारी आक्रोश फैल गया. ग्रामीणों ने कहा कि इस तरह की हरकतें बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य और भविष्य पर गंभीर प्रभाव डाल सकती हैं. उन्होंने आरोपी शिक्षक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की.

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.








