छत्तीसगढ़ के लिए AAP की 10 गारंटी, केजरीवाल बोले- एक मौका दो, सभी पार्टियों को भूल जाओगे
AajTak
छत्तीसगढ़ के रायपुर में आदमी पार्टी के टाउनहॉल कार्यक्रम में पहुंचे मुख्यमंत्री ने बड़ी घोषणा की. पिछले पांच महीनों में केजरीवाल की ये चुनावी राज्य की तीसरी यात्रा है. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आम आदमी पार्टी शरीफों की पार्टी है. मैंने किसी पार्टी को नहीं देखा जो कहे कि आपके स्कूल और अस्पताल बनवा देंगे.
छत्तीसगढ़ में इसी साल होने वाले विधानसभा चुनावों के मद्देनजर सभी राजनीतिक पार्टियां जोर-शोर से तैयारियों में जुटी हैं. एक तरफ बीजेपी ने 21 सीटों उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है तो वहीं अब आम आदमी पार्टी ने छत्तीसगढ़ की जनता के लिए 10 गारंटी की घोषणा की है. छत्तीसगढ़ के रायपुर में आदमी पार्टी के टाउनहॉल कार्यक्रम में पहुंचे मुख्यमंत्री ने बड़ी घोषणा की. पिछले पांच महीनों में केजरीवाल की ये चुनावी राज्य की तीसरी यात्रा है.
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि यहां आम आदमी पार्टी के कार्यक्रम के लिए कुछ हॉल की अनुमति मांगी थी, जिन्हें सरकार ने कैंसिल कर दिया. इस बार आप लोग सरकार को ही कैंसिल कर देना. आम आदमी पार्टी शरीफों की पार्टी है. मैंने किसी पार्टी को नहीं देखा जो कहे कि आपके स्कूल और अस्पताल बनवा देंगे.
उन्होंने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि जब से हमने गारंटी देना शुरू किया है, बाकी पार्टी वाले भी गारंटी की बात कर रहे हैं. 15 लख रुपए की गारंटी दी थी, क्या आपके अकाउंट में 15 लख रुपए आ गए? यह झूठ बोलते हैं, इन्हें शुरू से पता है कि काम नहीं करना है. केजरीवाल की गारंटी और बाकी पार्टियों की गारंटी अलग-अलग है. केजरीवाल की पक्की गारंटी है, दूसरे नेताओं की तरह गारंटी नहीं है. आम आदमी पार्टी को एक मौका दे दो, बाकी सारी पार्टियों को भूल जाओगे.
केजरीवाल ने छत्तीसगढ़ के लोगों को ये 10 गारंटी देते हुए कहा-
1. बिजली: छत्तीसगढ़ में 24 घंटे बिजली मिलेगी. ये मैजिक सिर्फ केजरीवाल को आता है. अमेरिका, इंग्लैंड, टोक्यो, फ्रांस में फ्री बिजली नहीं आती. दिल्ली और पंजाब के बाद 300 यूनिट तक छत्तीसगढ़ में फ्री बिजली देंगे. छत्तीसगढ़ में नवंबर तक के पुराने बकाया बिजली बिल माफ कर देंगे.
2. शिक्षा: ये लोग आपके बच्चों को अनपढ़ रखना चाहते हैं. लेकिन उनकी अच्छी शिक्षा की गारंटी मैं लेता हूं. छत्तीसगढ़ के सरकारी स्कूल का बुरा हाल है, छत्तीसगढ़ में 10 क्लास में एक टीचर है, टीचर्स से टीचिंग के अलावा सारे काम करवाते हैं. सरकारी स्कूल शानदार बनाएंगे, प्राइवेट स्कूलों की लूट और गुंडा गर्दी बंद करवाएंगे. कच्चे टीचर्स को पक्का किया जाएगा.

Happy Navratri 2026 Wishes: हिंदू धर्म में चैत्र नवरात्रि का विशेष महत्व है.पंचांग के अनुसार, चैत्र नवरात्रि चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से शुरू होकर नवमी तिथि तक चलती है. इन 9 दिनों में भक्त मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की पूजा करते हैं. इस साल चैत्र नवरात्रि 19 मार्च से शुरू होकर 27 मार्च 2026 तक चलेगी.इस खास मौके पर आप अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को सोशल मीडिया के जरिए देवी मां की भक्ति से भरपूर मैसेज भेजकर चैत्र नवरात्रि की शुभकामनाएं दे सकते हैं.

चेन्नई में एक महिला पर उसके अलग रह रहे पति ने एसिड क्लीनर से हमला कर दिया, जिसकी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई. हमले में महिला की एक आंख की आधी रोशनी चली गई, जबकि दूसरी आंख भी बुरी तरह प्रभावित हुई है. आरोपी पति पहले से उसे परेशान करता था और वह उससे अलग रह रही थी. झगड़े के दौरान उसने हमला किया. पड़ोसी की मदद से महिला बची और अस्पताल में भर्ती कराई गई. महिला ने लंबे समय से अत्याचार सहने की बात कही है.

दिल्ली के पालम इलाके में आज एक बेहद दर्दनाक हादसा हुआ है. आग लगने से यहां 9 लोगों की मौत हो गई. पालम में चार मंजिला बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर पर कॉस्मेटिक की दुकान में आग लगी थी. आग तेजी से ऊपरी मंजिलों तक फैल गई. मकान में कुल 17 लोग मौजूद थे, जिनमें से कुछ ने ऊपर से कूदकर अपनी जान बचाई, लेकिन बाहर निकलने का एकमात्र रास्ता आग की चपेट में आने के कारण कई लोग अंदर फंस गए.










