
छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में भीषण सड़क हादसा, मालवाहक वाहन पलटने से 5 लोगों की मौत, दर्जनों घायल
AajTak
छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में एक मिनी मालवाहक वाहन के पलट जाने से पांच लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए. हादसा दरभा पुलिस स्टेशन के अंतर्गत चंदामेटा गांव के पास हुआ. पुलिस और सीआरपीएफ ने मिलकर राहत और बचाव का काम किया.
छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में पांच लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए. यह हादसा शनिवार को उस वक्त हुआ जब एक मिनी मालवाहक वाहन लोगों के साथ यात्रा पर था. बताया जा रहा है कि मालवाहक पर 45 लोग सवार थे जो कि पलट गया. दुर्घटना जगदलपुर के दरभा पुलिस स्टेशन के तहत आने वाले चंदामेटा गांव के पास घाटी.
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) महेश्वर नाग के मुताबिक, वाहन में लगभग 45 लोग सवार थे जब यह हादसा हुआ. इस दुर्घटना की जानकारी मिलते ही केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) तुरंत मौके पर पहुंची और राहत बचाव कार्य शुरू किया. पुलिस और सीआरपीएफ टीम ने मिलकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया.
यह भी पढ़ें: ठाणे: नशे में धुत होकर 26 स्टूडेंट्स को ले जा रहा था बस ड्राइवर, पुलिसकर्मी की सतर्कता ने टाला बड़ा हादसा
30 घायलों को अस्पताल में कराया गय एडमिट
कसूल्टी मेडिकल ऑफिसर डॉक्टर दिलीप कश्यप ने जानकारी देते हुए बताया कि हमने इस दुर्घटना के बारे में दोपहर करीब 4:30 बजे सूचना प्राप्त की। अब तक हमारे अस्पताल में लगभग 30 घायलों को भर्ती कराया जा चुका है. घटनास्थल पर चार लोगों की मौत हो गई थी जबकि एक की मौत अस्पताल पहुंचने पर हुई. वर्तमान में करीब 81 लोग घायल बताए जा रहे हैं.
ड्राइवर ने खोया नियंत्रण, फिर पलट गई मालवाहक

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










