
छत्तीसगढ़: कुंकुरी में बेटे ने कुल्हाड़ी से वार कर को मां को मौत के घाट उतारा, आरोपी गिरफ्तार
AajTak
कुंकुरी थाना क्षेत्र के इस्लाम नगर में एक बेटे ने विवाद के बाद अपनी मां की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी. पुलिस ने आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया. स्थानीय लोगों ने पुलिस को बताया कि दोनों के बीच किसी पारिवारिक विवाद को लेकर झगड़ा बढ़ गया था. गुस्साए बेटे ने कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार कर मां को मौत के घाट उतार दिया.
छत्तीसगढ़ के कुंकुरी थाना क्षेत्र के इस्लाम नगर से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहां बेटे ने अपनी मां की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी. इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मामले की जांच शुरू की. यह घटना मंगलवार सुबह की बताई जा रही है. इस निर्मम हत्या ने पूरे इलाके को दहशत में डाल दिया है.
स्थानीय लोगों के अनुसार, मां और बेटे के बीच पारिवारिक विवाद को लेकर झगड़ा हुआ था. बात इतनी बढ़ गई कि आरोपी बेटे जीत राम यादव ने गुस्से में आकर अपनी मां गुल्ला बाई पर कुल्हाड़ी से कई वार कर उन्हें मौत के घाट उतार दिया. बताया जा रहा है कि घटना के बाद आरोपी ने शव को नुकसान पहुंचाने की भी कोशिश की.
बेटे ने कुल्हाड़ी से काटकर मां को मार डाला
आसपास मौजूद लोग इस खौफनाक मंजर को देखकर सहम गए और किसी ने बीच-बचाव करने की हिम्मत नहीं की. सूचना मिलते ही कुंकुरी पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया
पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है ताकि विवाद की असली वजह पता चल सके. इह घटना ने पूरे क्षेत्र में दहशत और आक्रोश का माहौल पैदा कर दिया है. लोग हैरान हैं कि विवाद इस हद तक बढ़ सकता है कि एक बेटा अपनी ही मां की जान ले ले.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.

मेट्रो की छत फाड़कर नीचे निकला बोरवेल... 100 फीट नीचे बनी सुरंग में हुआ 6 इंच का छेद, ठेकेदार पर केस
पुणे के शिवाजी रोड इलाके में एक निजी बोरवेल की खुदाई के दौरान पुणे मेट्रो की भूमिगत सुरंग में छेद होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस लापरवाही ने न केवल करोड़ों की मेट्रो परियोजना की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि एक बड़े हादसे को भी न्योता दे दिया था.










