
चौथे टेस्ट में एक तेज गेंदबाज के साथ उतरी इंग्लैंड, नासिर हुसैन टीम के चयन पर बरसे
AajTak
इंग्लैंड के पूर्व कप्तान नासिर हुसैन ने भारत के खिलाफ चौथे टेस्ट के लिए टीम के चयन पर सवाल उठाए हैं. उन्होंने कहा कि इंग्लैंड की टीम जिन 11 खिलाड़ियों को मैदान पर उतारी है वो तीसरे टेस्ट के लिए सही थी.
इंग्लैंड के पूर्व कप्तान नासिर हुसैन ने भारत के खिलाफ चौथे टेस्ट के लिए टीम के चयन पर सवाल उठाए हैं. इंग्लैंड की टीम चौथे मैच में सिर्फ एक प्रमुख तेज गेंदबाज के साथ उतरी है. जो रूट के नेतृत्व वाली इंग्लैंड टीम बल्लेबाजी को मजबूत करने के लिए एक अतिरिक्त बल्लेबाज के साथ खेल रही है. टीम में डैन लॉरेंस को शामिल किया गया है. हालांकि सिर्फ एक तेज गेंदबाज के साथ खेलना हैरान करने वाला फैसला है. अहमदाबाद में खेले गए डे-नाइट टेस्ट मैच में इंग्लैंड तीन तेज गेंदबाजों के साथ उतरा था, जबकि भारतीय टीम तीन स्पिनरों के साथ खेली थी और उसने दो दिन के अंदर ही इंग्लैंड को हरा दिया था.
14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल डेब्यू पर ही छक्का लगाकर सभी को चौंका दिया था. मैच से पहले राहुल द्रविड़ और संजू सैमसन ने उनसे गेम प्लान पूछा था, जिस पर उन्होंने कहा था कि अगर गेंद उनके एरिया में आई तो उसे छक्का मारेंगे. मैदान पर उन्होंने ठीक वही करके दिखाया और अपने आत्मविश्वास से सबको प्रभावित किया.

नई दिल्ली में आयोजित नमन अवॉर्ड्स 2026 में शुभमन गिल और स्मृति मंधाना को साल के सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर का सम्मान मिला. गिल को पुरुष वर्ग में पॉली उमरीगर अवॉर्ड मिला, जबकि मंधाना को महिला वर्ग में बीसीसीआई का बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर चुना गया. 2025 में दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया.

जय शाह ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर कहा कि कोई भी टीम आईसीसी से बड़ी नहीं है. टूर्नामेंट से पहले बांग्लादेश के हटने और पाकिस्तान के बहिष्कार की धमकी जैसी कई विवादित स्थितियां थीं, लेकिन इसके बावजूद टूर्नामेंट सफल रहा और भारत ने खिताब जीता. शाह ने बताया कि वर्ल्ड कप ने व्यूअरशिप के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए.










