
चोकसी को डोमिनिका से सीधे भारत भेज दिया जाना चाहिए- रिपोर्ट
ABP News
नीरव मोदी यूरोप भाग गया था और बाद में उसे लंदन में पकड़ लिया गया जहां वह भारत को प्रत्यर्पण संबंधी मुकदमे का सामना कर रहा है. चोकसी ने 2017 में एंटीगुआ एंड बारबूडा की नागरिकता ले ली थी और दिल्ली से भागने के बाद वह वहीं रह रहा था.
नई दिल्लीः एंटीगुआ एंड बारबूडा के मंत्रिमंडल ने एक बैठक में निर्णय लिया कि भगोड़ा हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी को डोमिनिका से सीधे भारत वापस भेज दिया जाना चाहिए. मंत्रिमंडल के निर्णय के बारे में स्थानीय मीडिया द्वारा प्रकाशित खबर से पता चलता है कि 'चोकसी से जुड़ा मामला' बुधवार को हुई बैठक में चर्चा के विषयों में से एक था. मीडिया के अनुसार बैठक में माना गया कि चोकसी अब डोमिनिका की समस्या है और यदि वह एंटीगुआ एंड बारबूडा वापस आता है तो कैरीबियाई देश के लिए ''समस्या फिर लौट आएगी.''More Related News

Uttarakhand News: धामी सरकार सख्त, अवैध मदरसों पर कार्रवाई, जुलाई से नया पाठ्यक्रम लागू करने का ऐलान
Dehradun News In Hindi: परेड ग्राउंड में आयोजित इस समारोह में उन्होंने स्पष्ट कहा कि राज्य में मदरसों को जिहादी मानसिकता पनपाने वाले अलगाववादी केंद्र नहीं बनने दिया जाएगा .












