
चेन्नै: 'विग्नेश की मौत अगर पुलिस कस्टडी में हुई तो यह हत्या है', SC/ST आयोग ने DGP को भेजीं सिफारिशें
AajTak
25 वर्षीय विग्नेश की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से पता चला है कि उसके शरीर पर 13 चोटों के निशान हैं. हालांकि अभी मौत के सही कारणों का पता नहीं चल पाया है. पुलिस का दावा है कि विग्नेश की मौत दौरा पड़ने से हुई है. वहीं परिवार का आरोप है कि पुलिस प्रताड़ना के बाद उसकी मौत हुई है.
राष्ट्रीय अनुसूचित जाति जनजाति आयोग के उपाध्यक्ष अरुण हलदर ने कहा कि अगर विग्नेश की हिरासत में मौत हुई है तो यह हत्या है. अरुण हलदर शुक्रवार को तमिलनाडु के सचिवालय कॉलोनी थाने पहुंचे जहां हिरासत में विग्नेश की मौत हो गई थी. थाने का निरीक्षण करने के बाद उपाध्यक्ष ने मीडिया को बताया कि पुलिस के मुताबिक विग्नेश और सुरेश आदतन अपराधी हैं. लेकिन मैंने पुलिसवालों से कहा कि आपने गिरफ्तार कर जेल भेजने के बजाए उनकी हत्या क्यों कर दी? अगर पुलिस की पिटाई के बाद विग्नेश की मौत हुई तो आपको इसे हत्या कहना होगा.
5 पुलिस अफसरों को निलंबित करें डीजीपी
विग्नेश की मौत के मामले में आयोग के उपाध्यक्ष अरुण हलदर ने डीजीपी को एक पत्र भेजा है, जिसमें उन्होंने पांच पुलिस अधिकारियों को निलंबित कर उन्हें गिरफ्तार करने को कहा है. साथ ही इस मामले में एससी/एसटी अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई करने को कहा है.
पीड़ित परिवारों को सुरक्षा दी जाए
आयोग ने सिफारिश की है कि ऑटो चालक सुरेश और विग्नेश के परिवार को पुलिस सुरक्षा दी जाए. इसके अलावा सुरेश को घटना के दिन दायर सभी आरोपों से मुक्त कर तुरंत रिहा कराएं. इसके अलावा किसी सरकारी स्पेशियलिटी अस्पताल से सुरेश का बेहतर इलाज कराया जाए.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










