
चेन्नई में लहरों ने ली जान, समुद्र से बरामद की गईं चार महिलाओं की लाश
AajTak
चेन्नई के एन्नोर बीच पर शुक्रवार को चार महिलाओं की डूबने से मौत हो गई. मृतकों में एक श्रीलंकाई शरणार्थी शिविर की निवासी भी शामिल थी. सभी महिलाएं गुम्मिडीपुंडी के एक कपड़ा स्टोर में काम करती थीं और छुट्टी के दिन समुद्र किनारे घूमने पहुंची थीं. बड़ी लहर में बहकर चारों की मौत हो गई. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
चेन्नई के एन्नोर समुद्र तट पर शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसे में चार महिलाओं की मौत हो गई. मृतकों में एक श्रीलंकाई शरणार्थी शिविर की निवासी भी शामिल है. सभी महिलाएं एक निजी कपड़ा दुकान में काम करती थीं और छुट्टी के दिन समुद्र तट पर घूमने गई थीं लेकिन यह सैर उनके लिए आखिरी साबित हुई.
न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक मृतकों की पहचान शालिनी (17), गायत्री (18), भवानी (19) और देवकी (30) के रूप में हुई है. चारों महिलाएं गुम्मिडीपुंडी क्षेत्र के एक निजी कपड़ा स्टोर में कार्यरत थीं.
तेज लहरों में बह गईं चारों महिलाएं
शुक्रवार को वो एन्नोर के एक सुनसान बीच क्षेत्र में समय बिताने पहुंचीं. वहां खेलते समय अचानक एक विशाल लहर आई और शालिनी को समुद्र में खींच ले गई. शालिनी को बचाने के लिए जब गायत्री, भवानी और देवकी ने पानी में छलांग लगाई, तो वो तीनों भी लहरों की चपेट में आ गईं और डूब गईं.
स्थानीय मछुआरों और रेस्क्यू टीम की मदद से चारों शवों को बाद में समुद्र से बाहर निकाला गया. शवों को पोस्टमार्टम के लिए स्टैनली गवर्नमेंट हॉस्पिटल भेज दिया गया है. पुलिस ने बताया कि मृतकों में देवकी श्रीलंकाई शरणार्थी शिविर की निवासी थी, जो कुछ सालों से भारत में रह रही थी.
समुद्र तटों पर सावधानी बरतने की अपील

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.








