
चेन्नई में गिराई जाएगी अवैध जमीन पर बनी मस्जिद, सुप्रीम कोर्ट ने बरकरार रखा HC का फैसला
AajTak
जस्टिस सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली पीठ ने सोमवार को मस्जिद-ए-हादिया और मदरसे को गिराने के आदेश में हस्तक्षेप करने से इनकार कर दिया. सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि याचिकाकर्ता हादिया मुस्लिम वेलफेयर इस जमीन का मालिकाना हक नहीं रखता है. कोर्ट ने कहा कि हादिया मुस्लिम वेलफेयर का इस जमीन पर कब्जा है.
सुप्रीम कोर्ट ने चेन्नई के कोयम्बेडु में स्थित एक मस्जिद और मदरसे को ध्वस्त करने के आदेश को बरकरार रखा है. सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुनाते हुए कहा कि हमें मद्रास हाईकोर्ट के आदेश में हस्तक्षेप करने का कोई कारण नहीं दिखता है.
जस्टिस सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली पीठ ने सोमवार को मस्जिद-ए-हादिया और मदरसा को गिराने के आदेश में हस्तक्षेप करने से इनकार कर दिया. सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि याचिकाकर्ता हादिया मुस्लिम वेलफेयर इस जमीन का मालिकाना हक नहीं रखता है. कोर्ट ने कहा कि हादिया मुस्लिम वेलफेयर का इस जमीन पर कब्जा है. कोर्ट ने इसे गैरकानूनी करार दिया.
यह जमीन चेन्नई मेट्रोपोलिटन डवलपमेंट अथॉरिटी की है. उस जमीन पर याचिकाकर्ता ने अवैध निर्माण कर रखा था. यहां तक कि निर्माण कार्य के लिए जो मंजूरी लेनी थी उसके लिए आवेदन तक नहीं किया गया था. यहां तक कि निर्माण कार्य के खिलाफ दिसंबर 2020 में CMDA के द्वारा नोटिस भी दिया गया था, लेकिन इसके बावजूद निर्माण को जारी रखा गया था.
इससे पहले मद्रास हाई कोर्ट ने कोयम्बेडु में स्थित मस्जिद-ए-हादिया और मदरसे को गिरने का आदेश दिया था. मद्रास हाई कोर्ट ने मस्जिद-ए-हादिया और मदरसा को गिरने का आदेश पिछले साल नवंबर में दिया था. हाई कोर्ट ने अपने आदेश में कहा था कि यह निर्माण पूरी तरीके से अवैध रूप से बनाई गई है.
दरअसल, चेन्नई के कोयम्बेडु में स्थित मस्जिद-ए-हादिया और मदरसा को गिरने का आदेश देते हुए मद्रास हाई कोर्ट ने बीते साल नवंबर में संरचना को अवैध बताया था. मद्रास हाई कोर्ट के फैसले को मस्जिद-ए-हादिया वेलफेयर और अन्य की तरफ से सुप्रीम कोर्ट मे चुनौती दी गई थी. हाई कोर्ट के फैसले के बाद अब सुप्रीम कोर्ट ने भी निर्माण कार्य को अवैध बता दिया है.
सुप्रीम कोर्ट ने हाई कोर्ट के फैसले को बरकरार रखते हुए कहा कि उसे मद्रास हाईकोर्ट के आदेश में हस्तक्षेप करने का कोई कारण नहीं दिखता है.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.

मेट्रो की छत फाड़कर नीचे निकला बोरवेल... 100 फीट नीचे बनी सुरंग में हुआ 6 इंच का छेद, ठेकेदार पर केस
पुणे के शिवाजी रोड इलाके में एक निजी बोरवेल की खुदाई के दौरान पुणे मेट्रो की भूमिगत सुरंग में छेद होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस लापरवाही ने न केवल करोड़ों की मेट्रो परियोजना की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि एक बड़े हादसे को भी न्योता दे दिया था.










