
चेन्नई: अन्ना यूनिवर्सिटी दुष्कर्म मामले में दोषी ज्ञानसेकरन को 30 साल की सजा, 90 हजार जुर्माना का भी
AajTak
चेन्नई में अन्ना यूनिवर्सिटी यौन उत्पीड़न मामले में विशेष अदालत ने दोषी ज्ञानसेकरन को 30 वर्ष की कैद और 90,000 रुपये जुर्माने की सजा सुनाई. यह घटना पिछले साल 23 दिसंबर को हुई थी जब ज्ञानसेकरन ने एक महिला छात्रा के साथ यौन उत्पीड़न किया. आरोपी ने घटना का वीडियो रिकॉर्ड कर ब्लैकमेल भी किया.
Anna University sexual assault case: तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में स्थित अन्ना यूनिवर्सिटी यौन उत्पीड़न मामले में एक विशेष अदालत ने बड़ा फैसला सुनाया है. अदालत ने दोषी ज्ञानसेकरन को 30 साल की कैद और 90,000 रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है.
विशेष अदालत की न्यायाधीश राजलक्ष्मी ने इस मामले को ‘रेरेस्ट ऑफ रेर’ (दुर्लभतम) माना है, क्योंकि दोषी को सभी ग्यारह धाराओं में सजा दी गई है. जिनमें अधिकांश की कैद एक महीने से तीन साल के बीच थी.
दोषी पक्ष के वकील ने ज्ञानसेकरन की मां की खराब सेहत का हवाला देते हुए दया की अपील की थी, जिसे अदालत ने खारिज कर दी.
वहीं, दोषी ज्ञानसेकरन के वकील बीआर जयप्रकाश नारायणन ने कहा है कि वह इस अदालत के फैसले के खिलाफ आगे अपील करेंगे. क्योंकि ज्ञानसेकरन को बिना किसी रियायत के 30 साल की सजा सुनाई गई है.
बता दें कि 28 मई (बुधवार) को चेन्नई की महिला अदालत ने ज्ञानसेकरन को सभी ग्यारह आरोपों में दोषी ठहराया था. अदालत ने यह स्वीकार किया था कि सभी फॉरेंसिक और दस्तावेजी साक्ष्य ज्ञानसेकरन के खिलाफ थे.
क्या है पूरा मामला?

दिल्ली के पालम इलाके में आज एक बेहद दर्दनाक हादसा हुआ है. आग लगने से यहां 9 लोगों की मौत हो गई. पालम में चार मंजिला बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर पर कॉस्मेटिक की दुकान में आग लगी थी. आग तेजी से ऊपरी मंजिलों तक फैल गई. मकान में कुल 17 लोग मौजूद थे, जिनमें से कुछ ने ऊपर से कूदकर अपनी जान बचाई, लेकिन बाहर निकलने का एकमात्र रास्ता आग की चपेट में आने के कारण कई लोग अंदर फंस गए.

आज अली लारीजानी, उनके बेटे मोर्तेजा लारीजानी और बासिज फोर्स के कमांडर जनरल गुलामरेज़ा सुलेमानी का जनाज़ा निकाला गया. दावा है कि उनकी अंतिम विदाई देने के लिए तेहरान में 10 लाख से भी ज्यादा लोग सड़कों पर उतरे और इस दौरान तेहरान के इंकलाब Square पर इस युद्ध में अब तक की सबसे ज्यादा भीड़ देखी गई. इजरायल और अमेरिका यही उम्मीद कर रहे थे कि अली लारीजानी की मौत के बाद ईरान में सरकार विरोधी गुट सड़कों पर आएंगे और रिजीम चेंज के लिए नई कोशिशें शुरू होंगी. लेकिन अली लारीजानी के जनाज़े में इकट्ठा हुई इस विशाल भीड़ ने ये बता दिया कि ईरान में रिजीम चेंज करना बहुत मुश्किल काम है.

महायुद्ध के 19 दिन हो चुके हैं. मैं इस वक्त इजरायल के तेल अवीव में हूं. आज की रात महायुद्ध में बहुत गंभीर हो सकती है. क्योंकि महायुद्ध अब बेकाबू होने के मोड़ पर पहुंच सकता है. हमारा मकसद डराना नहीं है. ध्यान से इस बात को कहने की वजह समझिएगा. अमेरिका-इजरायल बनाम ईरान की जंग में एक दूसरे पर ताबड़तोड़ वार-पलटवार हो रहे हैं. ताजा खबर ये है कि इजरायल ने ईरान की सबसे बड़े गैस ठिकाने पर हमला किया है. इजरायल ने ये हमला अमेरिका की मदद से किया है. जो दक्षिण पश्चिम ईरान में है.

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर की NSA अजित डोभाल संग बैठक, डिफेंस-इंटेलिजेंस समेत कई मुद्दों पर हुई बात
अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने बुधवार को भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल के साथ बैठक की, जिसमें हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सुरक्षा और रणनीतिक सहयोग पर चर्चा हुई. दोनों देशों ने डिफेंस, इंटेलिजेंस और टेक्नोलॉजी में साझेदारी मजबूत करने पर जोर दिया.









