
'चुल्लू भर पानी में डूब...,' भारत-पाकिस्तान के मैच से पहले ओवैसी के ये दो भाषण हो रहे वायरल
AajTak
एशिया कप के ग्रुप-ए मुकाबले में भारत और पाकिस्तान आमने-सामने होंगे, लेकिन मैच से पहले ही बहिष्कार की मांग तेज हो गई है. इसी बीच ओवैसी के दो बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं.
एशिया कप के ग्रुप-ए मुकाबले में भारत और पाकिस्तान आमने-सामने होंगे, लेकिन मैच से पहले ही बहिष्कार की मांग जोर पकड़ रही है. सोशल मीडिया पर लगातार सवाल उठ रहे हैं कि पहलगाम आतंकी हमले और ऑपरेशन सिंदूर के बाद मौजूदा हालात में पाकिस्तान से क्रिकेट खेलना कितना सही है.
कांग्रेस से लेकर आरजेडी तक विपक्षी दल इस मुद्दे पर सरकार को घेर रहे हैं. सोशल मीडिया पर भी भारत-पाक मैच के बॉयकॉट की मुहिम छिड़ गई है. लोगों से अपील की जा रही है कि वे यह मैच न देखें और पाकिस्तान को किसी भी तरह का समर्थन न दें.
ओवैसी का भाषण वायरल
इस बीच एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी का एक भाषण वायरल हो रहा है. इसमें उन्होंने सरकार और बीसीसीआई दोनों को आड़े हाथों लिया. ओवैसी ने पूछा कि जब पहलगाम में हाल ही में आतंकी हमला हुआ और 26 भारतीयों की जान गई, तो ऐसे माहौल में पाकिस्तान से क्रिकेट क्यों खेला जा रहा है? औवैसी ने ये वीडियो अपने X अकाउंट से रिपोस्ट किया है.
देखें वीडियो

चीनी मार्केट की शक्ल लगभग दो साल बाद बदल गई है. 2024 में BYD ने फॉक्सवैगन को पीछे छोड़ा था और 2025 में भी कंपनी चीनी मार्केट की टॉप कार सेलिंग ब्रांड बनी रही. हालांकि, 2026 की शुरुआत कुछ अलग हुई है. फॉक्सवैगन दोबारा चीनी मार्केट में टॉप सेलिंग ब्रांड बन गया है. कंपनी ने तमाम चीनी ब्रांड्स को पीछे छोड़ दिया है.












