
'चुपके से.. चुपके से...' पाकिस्तानी लड़की ने गाया हिट बॉलीवुड गाना, हुआ वायरल
AajTak
पावरी गर्ल यानी दानानीर मोबीन एक बार फिर से चर्चा में हैं, इसकी वजह उनका वीडियो. इस वीडियो में वह रानी मुखर्जी और विवेक ओबरॉय अभिनीत भारतीय फिल्म 'साथिया' का गाना गाती हुई दिख रही हैं. इस वीडियो को यूजर्स इंस्टाग्राम पर खूब पसंद कर रहे हैं. बता दें कि दानानीर के इंस्टाग्राम पर 24 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं.
पाकिस्तान (Pakistan) की रहने वाली पावरी गर्ल (Pawri Girl) फेम दानानीर मोबीन (Dananeer Mobeen) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर छा गया है. इस बार उन्होंने अपने वीडियो में नया टैलेंट दिखाया है, जहां वह गाना गाती हुई दिख रही हैं. इसे यूजर्स काफी पसंद कर रहे हैं. इंस्टाग्राम पर वह भारतीय फिल्म साथिया का सॉन्ग 'चुपके से लग जा गले...' गा रही हैं.
पावरी गर्ल, दानानीर मोबीन इंटरनेट की दुनिया में महज 5 सेकंड की वीडियो क्लिप से सोशल मीडिया स्टार बन गई थीं. वायरल वीडियो क्लिप में उन्होंने कहा था, 'ये हमारी कार है, और ये हम हैं...और ये हमारी पावरी हो रही है.' इसके बाद तो पूरी दुनिया में तमाम सेलिब्रिटी भी इसी अंदाज में उनकी कॉपी करते हुए नजर आए थे. इंटरनेट पर कई मीम भी वायरल हुए थे.
बहरहाल, अब जो उनका वीडियो आया है. उसमें वह 'चुपके से लग जा गले...' गा रही हैं. इस वीडियो का कैप्शन उन्होंने लिखा है- 'मैं इस गाने से बहुत ज्यादा प्यार करती हूं और इसे ट्राय करना चाहती हूं. मैं प्रोफेशनल सिंगर नहीं हूं, तो प्लीज मुझे हेट मत करना...'.
इस गाने की कोशिश के बाद तमाम लोगों ने दानानीर के वीडियो पर कमेंट किया. कई लोगों ने दिल खोलकर तारीफ की तो कुछ लोग ऐसे भी थे जो दानानीर को ट्रोल करते हुए नजर आए.
एक यूजर ने लिखा कि आपकी आवाज बहुत अच्छी है तो हेट करने का मतलब ही नहीं है. कई यूजर्स ऐसे थे जिन्होंने हार्ट इमोजी भी कमेंट बॉक्स में शेयर की. कुछ यूजर्स ने उनकी आवाज को जबर्दस्त करार दिया.
वैसे, वह पहले भी कई वीडियो में गाना गाती हुई और डांस करती दिखी हैं. कई ब्रांड एंडोर्स करती हुई भी वह अक्सर वीडियो में दिख जाती हैं.

Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.










