
चुनाव से ठीक पहले जिन राज्यों में बीजेपी ने बदले CM, वहां मिली जीत, सिर्फ कर्नाटक ने किया निराश... अब हरियाणा में क्या आएंगे नतीजे?
AajTak
बीजेपी ने गुजरात में मुख्यमंत्री बदला और चुनाव में बड़ी जीत हासिल की. त्रिपुरा में मुख्यमंत्री बदला और चुनाव जीतकर आई. उत्तराखंड में तो दो-दो सीएम बदले गए, जीत बीजेपी की हुई. हालांकि, कर्नाटक में मुख्यमंत्री बदला, लेकिन बीजेपी की जीत नहीं मिली. अब हरियाणा में मुख्यमंत्री बदल दिया है. ऐसे में आगे क्या होगा? क्या बीजेपी अपने पुराने रिकॉर्ड को दोहरा पाएगी?
लोकसभा चुनाव से ठीक पहले हरियाणा में बड़ा सियासी उलटफेर हुआ है. मंगलवार दोपहर सीएम मनोहर लाल खट्टर समेत पूरी कैबिनेट ने इस्तीफा दिया और शाम तक नायब सिंह सैनी को नया सीएम बना दिया गया. राज्य में साढ़े चार साल से बीजेपी और जेजेपी गठबंधन की सरकार चल रही थी. सीट शेयरिंग पर बात नहीं बनी तो अलायंस टूट गया. सवाल यह है कि राज्य में कुछ महीने के अंदर विधानसभा चुनाव होने हैं. ऐसे में बीजेपी का यह बड़ा दांव हर किसी को हैरान कर रहा है. हालांकि, बीजेपी के खाते में कुछ ऐसे चौंकाने वाले रिकॉर्ड भी हैं, जब पार्टी ने चुनाव से ठीक पहले कई राज्यों में सीएम बदले और सरकार में वापसी की है.
बीजेपी ने गुजरात में मुख्यमंत्री बदला और चुनाव में बड़ी जीत हासिल की. त्रिपुरा में मुख्यमंत्री बदला और चुनाव जीतकर आई. उत्तराखंड में तो दो-दो सीएम बदले गए, जीत बीजेपी की हुई. हालांकि, कर्नाटक में मुख्यमंत्री बदला, लेकिन बीजेपी की जीत नहीं मिली. अब हरियाणा में मुख्यमंत्री बदल दिया है. ऐसे में आगे क्या होगा? क्या बीजेपी अपने पुराने रिकॉर्ड को दोहरा पाएगी?
कर्नाटक में गलत साबित हुआ फैसला?
कर्नाटक में 2023 में विधानसभा चुनाव हुए और सत्तारूढ़ बीजेपी को बड़ी हार मिली थी. राज्य में कांग्रेस ने सरकार बनाई. कर्नाटक में विधानसभा चुनाव से ठीक डेढ़ साल पहले बीजेपी ने सीएम फेस बदला था. बीजेपी ने जुलाई 2021 में कर्नाटक के तत्कालीन सीएम बीएस येदियुरप्पा को पद से हटाया और सीएम पद की जिम्मेदारी बसवराज बोम्मई को सौंप दी. दक्षिण के दुर्ग को बचाने के लिए बीजेपी के शीर्ष नेतृत्व ने जोर-शोर से कोशिश की, लेकिन कामयाबी नहीं मिली. कांग्रेस ने बोम्मई पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए और इसे बड़ा मुद्दा बना दिया. इस बीच, येदियुरप्पा समेत अन्य बड़े नेताओं के नाराजगी की खबरें भी आती रहीं. बीजेपी यहां ना एंटी इनकंबेंसी की काट ढूंढ़ सकी और नाराज नेताओं को मनाने में सफल हो पाई. इसका सीधा फायदा कांग्रेस को मिला और जीत हासिल की.
यह भी पढ़ें: हरियाणा में दुष्यंत चौटाला की पार्टी का BJP से गठबंधन टूटना क्यों विपक्षी कांग्रेस के लिए झटका है?
उत्तराखंड में खूब प्रयोग हुए और बीजेपी की हो गई सत्ता में वापसी

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










