
चुनाव लड़ेंगे नीतीश कुमार के बेटे निशांत? JDU दफ्तर के बाहर पोस्टर से हलचल तेज
AajTak
बिहार की राजनीति में एक नई हलचल शुरू हो गई है. JDU कार्यकर्ताओं ने पार्टी कार्यालय के बाहर पोस्टर लगाकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को विधानसभा चुनाव में उतारने की मांग की है. पोस्टरों में साफ लिखा है, 'कार्यकर्ताओं की मांग, चुनाव लड़े निशांत'. इस कदम ने सियासी गलियारों में चर्चा तेज कर दी है, क्योंकि अब तक निशांत कुमार राजनीति से दूरी बनाए हुए हैं, हालांकि वो पिता के लिए वोट मांगते रहे हैं.
बिहार में विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत के राजनीति में आने की अटकलों ने फिर जोर पकड़ लिया है. पटना में जनता दल (यूनाइटेड) के कार्यालय के बाहर रविवार को एक पोस्टर नजर आया जिसमें लिखा हुआ था कि 'कार्यकर्ताओं की मांग, चुनाव लड़े निशांत'.
निशांत के समर्थन में लगे पोस्टर
JDU के कई कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को आगामी बिहार विधानसभा चुनाव में उम्मीदवार बनाने की मांग करते हुए बड़े-बड़े पोस्टर लगा दिए.
बता दें कि नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार अब तक राजनीति से दूरी बनाए हुए हैं. हालांकि कभी कभी कार्यक्रमों में वो लोगों से पिता को इस चुनाव में जीत दिलाने की अपील करते जरूर नजर आए हैं.
अब पार्टी कार्यकर्ताओं की इस पहल ने अचानक बिहार की सियासत को गरमा दिया है. पार्टी के कई नेताओं को लगता है कि निशांत कुमार के JDU की बागडोर संभालने से पार्टी में नई पीढ़ी के नेतृत्व की शुरुआत हो सकती है. पार्टी के अंदरूनी सूत्रों का कहना है कि कार्यकर्ताओं के इस कदम के पीछे युवाओं में बढ़ती नेतृत्व की चाह और 2025 के चुनाव को लेकर उत्साह है.
उपेंद्र कुशवाहा भी कर चुके हैं मांग

दिल्ली के रूप नगर में 33 साल पुराना लोहे का फुट ओवरब्रिज मंगलवार सुबह गिर गया, जिसमें एक महिला की जान चली गई. यह पुल पहले से ही असुरक्षित घोषित था और जुलाई 2025 से बंद था, फिर भी लोग इसका इस्तेमाल कर रहे थे. सिंचाई मंत्री परवेश साहिब सिंह ने हादसे की जांच के लिए 3 सदस्यों की कमेटी बनाई है और 48 घंटे में रिपोर्ट मांगी है. साथ ही दिल्ली के सभी पुराने पुलों की जांच के आदेश दिए गए हैं.












