
चुनाव में हारी पत्नी...जीतने वालों के तानों से परेशान होकर पति ने दे दी जान
AajTak
ओडिशा में पंचायत चुनाव में पत्नी की हार के बाद विजेता पक्ष के लोगों के तानों से परेशान होकर युवक ने खुदकुशी कर ली. इससे पहले उसका इसी बात को लेकर पत्नी से विवाद हुआ था, इस कारण पत्नी ने कीटनाशक खा लिया. पति ने भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. पत्नी की जान तो बच गई लेकिन उनकी हालत बेहद गंभीर है.
ओडिशा में पंचायत चुनाव में हारने के बाद लोगों के तानों से तंग आकर खुदकुशी करने का मामला सामने आया है. यहां एक शख्स ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. वहीं उसकी पत्नी ने भी जहरीला पदार्थ खाकर खुदकुशी की कोशिश की लेकिन वह बच गई और इस समय अस्पताल में जिंदगी के लिए संघर्ष कर रही है. दरअसल, यह महिला पंचायत चुनाव में हार गई थी जिसके बाद विजेता पक्ष के लोग महिला के पति को ताने मारने लगे थे.
मरने वाले शख्स की पहचान रमाकांत परिदा के रूप में हुई. जबकि उनकी पत्नी सुमति परिदा इस समय कटक के एससीबी अस्पताल में भर्ती हैं. पुलिस ने बताया कि भद्रक जिले के बासुदेवपुर प्रखंड के पद्मपुर ग्राम पंचायत के रमाकांत परिदा का रविवार शाम को विजय जुलूस निकालने के दौरान अशोक नायक के समर्थकों से विवाद हो गया.
पत्नी ने खा लिया कीटनाशक दरअसल सत्तारूढ़ बीजद का समर्थन प्राप्त अशोक नायक ने पिछले महीने के अंत में हुए त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों में पंचायत समिति सदस्य के पद के लिए परिदा की पत्नी सुमति को हराया था. पुलिस ने बताया, "विजेता उम्मीदवार के समर्थक रविवार शाम को विजय रैली निकाल रहे थे. उन्होंने रमाकांत को वहां देखा तो उन्हें पत्नी की हार को लेकर ताना मारने लगे. इसके बाद रमाकांत निराश हो गए और घर जाकर उनकी पत्नी से भी लड़ाई हो गई. जिसके बाद पत्नी ने कीटनाशक खा लिया.''
पत्नी के बाद रमाकांत ने लगा ली फांसी पत्नी की हालत देखकर रमाकांत ने भी गले में फंदा लगाकर फांसी लगा ली. रमाकांत को स्थानीय अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. जबकि उनकी पत्नी की हालत बिगड़ने पर उसे कटक के एससीबी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल भेज दिया गया. परिदा के परिवार ने सोमवार को इस मामले में स्थानीय पुलिस में शिकायत दर्ज कराई.
रमाकांत नहीं चाहते थे पत्नी से चुनाव लड़वाना भद्रक पुलिस एसपी चरण सिंह मीणा ने इंडिया टुडे को बताया, ''हमने मामला दर्ज कर लिया गया है. प्रारंभिक रिपोर्टों से पता चलता है कि रमाकांत आर्थिक स्थिति अच्छी ना होने के चलने अपनी पत्नी से चुनाव नहीं लड़वाना चाहते थे. और जब पत्नी की हार हो गई और उन्हें ताना मारा गया तो घर आकर इसी बात पर दोनों के बीच विवाद हो गया.''

क्रिकेटर रिंकू सिंह लखनऊ में आयोजित समारोह में सरकारी नौकरी का नियुक्ति पत्र लेने नहीं पहुंचे. रिंकू को क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी पद मिला है. इस समय वह आईपीएल की तैयारियों में जुटे हैं, जहां वे कोलकाता नाईट राइडर्स के लिए खेलते हैं. उन्हें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छह अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को नौकरी का लेटर सौंपा और कई खिलाड़ियों को पुरस्कारों से सम्मानित किया.

फेसबुक, इंस्टाग्राम और वॉट्सऐप जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स की मालिक कंपनी मेटा के लिए यह एक बड़ा झटका है. कंपनी ने हमेशा दावा किया है कि वह बच्चों की सुरक्षा के लिए करोड़ों डॉलर खर्च करती है, लेकिन न्यू मेक्सिको की जूरी ने उन दावों को पूरी तरह खारिज कर दिया है. साथ ही दोषी करार देते हुए भारी भरकम जुर्माना लगाया है.

आज पूरी दुनिया में यही चर्चा है कि ईरान-अमेरिका युद्ध- रुकेगा या फिर महायुद्ध में बदल जाएगा. इस सवाल की वजह है युद्ध को लेकर अमेरिका राष्ट्रपति ट्रंप का दावा. ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले की नई डेडलाइन का एलान किया, वो भी ये कहते हुए कि ईरान की तरफ से युद्धविराम की पेशकश की गई है और दोनों देशों के बीच टेबल पर बातचीत जारी हैं. लेकिन ईरान ने अमेरिकी राष्ट्रपति के दावों को झूठ का पुलिंदा बताया. अब सवाल यही है कि पर्दे के पीछे क्या ईरान और अमेरिका में कोई बातचीत चल रही है, क्या जल्द युद्धविराम की संभावना है, या फिर ट्रंप के दावे में कोई दम नहीं.










