
चुनावी साल में बही बदलाव की बयार, बीजेपी ने एमसीडी के तीनों मेयर बदले
AajTak
बीजेपी ने एमसीडी के तीनों मेयर बदल दिए हैं. अब सरदार राजा इकबाल सिंह उत्तरी दिल्ली, मुकेश सूर्यान दक्षिणी दिल्ली और श्याम सुंदर अग्रवाल पूर्वी दिल्ली के महापौर होंगे.
दिल्ली नगर निगम के चुनाव में अब करीब एक साल का समय रह गया है. चुनावी साल में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) एमसीडी की सत्ता पर कब्जा बरकरार रखने के जतन में जुट गई है. चुनावी साल में एमसीडी में बदलाव की बयार बही है. बीजेपी ने एमसीडी के तीनों मेयर बदल दिए हैं. अब सरदार राजा इकबाल सिंह उत्तरी दिल्ली, मुकेश सूर्यान दक्षिणी दिल्ली और श्याम सुंदर अग्रवाल पूर्वी दिल्ली के महापौर होंगे. बीजेपी ने डिप्टी मेयर को प्रमोशन नहीं दिया है. महापौर और उप महापौर पदों के लिए आज ही यानी 8 जून 2021 को ही नामांकन किए जा रहे हैं. इन पदों के लिए चुनाव 16 जून 2021 को होगा, जबकि नेता सदन का पद का चुनाव आज से ही प्रभावी माना जाएगा. दिल्ली बीजेपी की ओर से जारी लिस्ट के मुताबिक अर्चना को उत्तरी दिल्ली, पवन शर्मा को दक्षिणी दिल्ली और किरण वैध को पूर्वी दिल्ली का उपमहापौर बनाया गया है.
जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










