
चुनावी रणनीति या घोटाले के सबूत... ग्रीन फाइल में आखिर क्या? अदालत की चौखट पर पहुंची ममता और ED की रार
AajTak
ईडी ने गुरुवार को I-PAC और उसके सह-संस्थापक प्रतीक जैन से जुड़े ठिकानों पर छापेमारी की थी. इस बीच अचानक मुख्यमंत्री ममता बनर्जी अपने काफिले के साथ वहां पहुंचीं और एक हरे रंग की फाइल और कथित तौर पर इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस लेकर बाहर निकलीं. कोलकाता से दिल्ली तक अब एक ही सवाल गूंज रहा है आखिर उस हरे रंग की फाइल में क्या है?
पश्चिम बंगाल की राजनीति में गुरुवार को एक ऐसा दृश्य देखने को मिला जिसने भारतीय लोकतांत्रिक इतिहास में संवैधानिक मर्यादाओं पर नए सवाल खड़े कर दिए हैं. राजधानी कोलकाता में जब प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम 'कोयला घोटाले' की जांच के लिए छापेमारी कर रही थी, तब सूबे की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी खुद मौके पर पहुंच गईं.
ईडी का आरोप है कि ममता बनर्जी ने जांच के बीच से 'हरे रंग की फाइल' और कुछ इलेक्ट्रॉनिक उपकरण (हार्ड डिस्क) लेकर बाहर निकल आईं. इस एक घटना ने कोलकाता से दिल्ली तक सियासी भूचाल ला दिया है. इसके बाद से सबसे ज्यादा चर्चा उस हरे रंग की फाइल की हो रही है, जिसे बचाने के लिए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी.
जब ममता प्रतीक जैन (आई-पैक के निदेशक) के घर से इस फाइल को सीने से चिपकाए बाहर निकलीं, तो देश के सामने कई सवाल खड़े हो गए. क्या इस फाइल में 2026 के विधानसभा चुनाव की जीत का ब्लूप्रिंट कैद है? या फिर इसमें उस घोटाले के पन्ने छिपे हैं, जिसकी तलाश में ईडी की टीम वहां पहुंची थी?
ममता बनर्जी का दावा है कि बीजेपी ईडी के जरिए उनकी पार्टी की चुनावी रणनीति और उम्मीदवारों की संभावित सूची को 'चोरी' करने की कोशिश कर रही है. वहीं, बीजेपी का पलटवार है कि मुख्यमंत्री ने जांच में बाधा डालकर और घोटाले के सबूत छीनकर अपराध किया है, जिसके लिए उनकी गिरफ्तारी होनी चाहिए.
प्रतीक जैन के घर दिखा हाईवोल्टेज ड्रामा
सुबह करीब 11 बजे साल्ट लेक स्थित आई-पैक (I-PAC) के दफ्तर और प्रतीक जैन के घर पर ईडी ने दबिश दी. जैसे ही खबर फैली, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का काफिला दनदनाते हुए प्रतीक जैन के घर पहुंचा. वह सुरक्षा घेरा तोड़कर अंदर दाखिल हुईं और कुछ ही देर बाद हाथ में हरे रंग का फोल्डर और लैपटॉप (हार्ड डिस्क) लेकर बाहर आईं.

खाड़ी देश में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शूरू कर दिया है. जिसने दुनिया भर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है.

ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल के युद्ध का आज 21वां दिन है, और दोनों ओर के लगातार हमलों के बीच जिस सवाल का जवाब दुनिया जानना चाहती है. वो ये है कि इस युद्ध का धुरंधर कौन है? ईरान के सरेंडर की ख्वाहिश पाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की ओर से कई सरप्राइज मिले हैं. चाहे, वो खाड़ी देशों के अमेरिकी बेस पर ईरानी हमले हों, चाहे इजरायल और खाड़ी देशों के तेल-गैस के ठिकानों पर ईरान का पलटवार हो या अमेरिका के F-35 जैसे अत्याधुनिक विमानों को गंवाने से अमेरिका के लिए बढ़ रही युद्ध की कीमत हो.

राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज बीते दो-तीन दिनों से बदला हुआ है और आज सुबह भी राजधानी दिल्ली में बारिश रुक-रुक कर हो रही है...सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए हैं...ये बदलाव ऐसे समय पर आया है जब कुछ दिनों से गर्मी बढ़ने लगी थी और गर्मियों का मौसम आने वाला था..लेकिन वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से मौसम में हुए बदलाव ने नजारा बिल्कुल बदल दिया है

महाराष्ट्र में कथित काले जादू को लेकर विवाद बढ़ गया है. रोहित पवार ने अजित पवार के आवास के पास हुए कथित अनुष्ठानों की जांच मांगी. अमोल मिटकरी ने भी मामला उठाया और इसे नासिक के ज्योतिषी अशोककुमार खारत से जोड़ा. 28 जनवरी के विमान हादसे के बाद यह मुद्दा और गंभीर हो गया है. खारत दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार है.

जम्मू-कश्मीर में मौसम ने करवट बदल ली है और पहाड़ों पर जमकर बर्फबारी हो रही है. कश्मीर घाटी में जहां सैलानी बर्फबारी का लुत्फ उठा रहे हैं वहीं स्थानीय लोगों के लिए ठंड बढ़ने की वजह से कई दिक्कतें शुरू हो गई है. जम्मू-कश्मीर में बारिश और बर्फबारी का असर उत्तर भारत के मौसम पर भी पड़ा है और मैदानी हिस्सों में भी बारिश के बाद तापमान नीचे गिर गया है.

Kanhaiya Mittal Controversy: प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल एक बार फिर अपने तीखे तेवर और विवादों के कारण चर्चा में हैं. राजस्थान के अलवर में आयोजित एक भक्ति संध्या के दौरान साउंड ऑपरेटर से हुई उनकी भिड़ंत ने अब 'सोशल मीडिया वॉर' का रूप ले लिया है. गायक की इस 'अकड़' पर लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं.

दिल्ली के पालम इलाके में हुए भीषण अग्निकांड में एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत के बाद गुरुवार को शोक सभा के दौरान आम आदमी पार्टी और बीजेपी नेताओं के बीच कहासुनी शुरू हो गई और देखते ही देखते नौबत हाथापाई तक पहुंच गई. जिससे मौके पर तनाव फैल गया. इस झड़प में पूर्व AAP विधायक को भी चोट लगने की भी खबर है.






