
चुनावी खर्च: BJP को पंजाब में 18 करोड़ तो यूपी में 87 लाख की पड़ी एक सीट, जानें AAP-Congress का हाल
AajTak
चुनाव आयोग को राजनीतिक पार्टियों ने जो जानकारी दी है, उसके मुताबिक इस साल यूपी-पंजाब समेत 5 राज्यों में हुए चुनावों में बीजेपी ने 344.27 करोड़ रुपये खर्च किए जबकि कांग्रेस ने 194.80 करोड़ रुपये खर्च किए. 2017 में इन्हीं राज्यों में बीजेपी ने 218 करोड़ तो कांग्रेस ने 108 करोड़ रुपये से ज्यादा खर्च किए थे.
भारत में चुनाव जीतने के लिए राजनीतिक पार्टियां और प्रत्याशी पानी की तरह पैसा बहाते हैं. उम्मीदवारों के खर्च को लेकर तो चुनाव आयोग ने सीमा निर्धारित कर रखी है, लेकिन पार्टियां किसी न किसी रास्ते से वोट बटोरने के लिए नोट उड़ाने की जुगत तलाश ही लेती हैं.
हाल ही में हुए पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में किसने कितना खर्च किया है, इसका ब्यौरा राजनीतिक दलों ने चुनाव आयोग को दे दिया है. राजनीतिक पार्टियों की ओर से चुनाव आयोग को दी गई जानकारी के मुताबिक, अकेले सिर्फ दो बड़े दलों भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) और कांग्रेस ने ही पांच राज्यों में 500 करोड़ रुपये से ज्यादा खर्च किए हैं.
चुनाव आयोग को सियासी दलों की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, बीजेपी ने पांचों राज्यों में चुनाव प्रचार पर 344.27 करोड़ रुपये खर्च किए जबकि कांग्रेस ने 194.80 करोड़ रुपये खर्च किए. 2017 में इन्हीं राज्यों में बीजेपी ने 218 करोड़ तो कांग्रेस ने 108 करोड़ रुपये से ज्यादा खर्च किए थे.
गौरतलब है कि इस साल फरवरी-मार्च में उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, मणिपुर और गोवा में विधानसभा चुनाव हुए थे. नियमों के मुताबिक, राजनीतिक पार्टियों को चुनावी खर्च का हिसाब-किताब रखना होता है. पार्टी ने कहां कितना पैसा खर्च किया? कैश, चेक या ड्राफ्ट से कितनी पेमेंट की? ये सारा हिसाब-किताब रखने के बाद चुनाव आयोग को इसकी रिपोर्ट देनी होती है. अगर विधानसभा चुनाव हैं तो 75 दिन और लोकसभा चुनाव हैं तो 90 दिन के अंदर ये रिपोर्ट जमा करनी होती है.
बीजेपी ने कहां कितना किया खर्च?
हाल में हुए इन चुनावों में खर्च करने में बीजेपी सबसे आगे है. बीजेपी ने इस साल पांच राज्यों के चुनाव में 344 करोड़ रुपये से ज्यादा खर्च किए. पार्टी ने सबसे ज्यादा 221.31 करोड़ रुपये उत्तर प्रदेश के चुनाव में खर्च किए. यूपी में बीजेपी ने 255 सीटों पर जीत दर्ज की. इस हिसाब से उसे एक सीट लगभग 87 लाख रुपये की पड़ी.

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.







