
चीन-PAK से भी बड़ा है बांग्लादेश के साथ भारत का बॉर्डर, सीमा पर बाड़ेबंदी से घबराता है ढाका!
AajTak
भारत-बांग्लादेश को सीमा विवाद अंग्रेजों और पाकिस्तान से विरासत में मिला. भारत ने अपनी ओर से इस विवाद को सुलझाने की कोशिशें भी की, जब शेख हसीना के हाथों में देश की सत्ता थी तो 2011 और 2015 में दोनों देशों के बीच समझौता हुआ. लेकिन ढाका में सत्ता बदलते ही बांग्लादेश टकराव का रास्ता अपना रहा है.
अगर बॉर्डर की लंबाई के हिसाब से देखा जाए तो बांग्लादेश भारत का सबसे बड़ा पड़ोसी है. देश के गृह मंत्रालय के अनुसार बांग्लादेश के साथ भारत की सीमा 4096.7 किलोमीटर लंबी है. चीन के साथ हमारी सीमा 3488 किलोमीटर है, तीसरे नंबर पर आता है पाकिस्तान, जिसके साथ हमारी सीमा 3323 किलोमीटर है.
बांग्लादेश के साथ भारत की 4096.7 किलोमीटर लंबी सीमा पांच राज्यों से होकर गुजरती है. ये राज्य हैं पश्चिम बंगाल (2216.70KM), असम (263 KM), मेघालय (443 KM), त्रिपुरा (856 KM) और मिजोरम (318 KM).
ये पूरा इलाका मैदानी, नदी-तटीय, पहाड़ी/जंगल वाला है. यह इलाका घनी आबादी वाला है और कई इलाकों में सीमा के आखिरी इंच तक खेती की जाती है.
अंग्रेजों और पाकिस्तान से विरासत में मिला सीमा-विवाद
भारत और बांग्लादेश को सीमा अंग्रेज और पाकिस्तानी विरासत में देकर गये. 1947 में भारत के विभाजन के बाद रेडक्लिफ़ रेखा भारत और पूर्वी पाकिस्तान के बीच की सीमा बन गई. 1971 में बांग्लादेश की आजादी के बाद वही रेखा भारत और बांग्लादेश के बीच की रेखा बन गई. गौरतलब है कि भारत और तत्कालीन पाकिस्तान के बाद बॉर्डर बंटवारे का काम तुरंत शुरू हो गया था, लेकिन इसकी प्रगति धीमी रही. बॉर्डर सीमांकन में कई दिक्कतें थी.
हालांकि इनमें से कुछ सीमा विवादों को 1958 के नेहरू-नून समझौते द्वारा हल करने की कोशिश की गई थी, लेकिन बाद में दोनों देशों के बीच शत्रुता ने इस कार्य को अधूरा छोड़ दिया. ये विवाद आगे भी जारी रहा.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










