
चीन में 'टोटके' का धंधा... महिला ने सिर्फ मोमबत्ती से कमाए 63 करोड़! ये था बिजनेस मॉडल
AajTak
चीन में 'टोटके' का धंधा खूब चल रहा है. ऐसा कि एक महिला इन्फ्लुएंसर ने साधारण मोमबत्तियों को डेकोरेट कर उसे 'विश कैंडल' यानी इच्छा पूरी करने वाली मोमबत्तियां बताकर बेचना शुरू किया और 70 लाख डॉलर (लगभग 63 करोड़ रुपये) कमाए.
चीन की एक इन्फ्लुएंसर को धोखाधड़ी के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है. उसे 10 साल जेल की सजा हो सकती है. क्योंकि, उसने डेकोरेटेड मोमबत्तियों को 'विश कैंडल्स' बताकर बेचा और 7 मिलियन अमेरिकी डॉलर यानी करीबन 63 करोड़ रुपये कमाए.
साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, चीन के तनावग्रस्त युवा ऑनलाइन अजीबोगरीब उत्पाद खरीदकर 'भावनात्मक और आध्यात्मिक सुकून' तलाश रहे हैं. ऐसे में वहां के युवा ऐसे टोटकों के झांसों में आसानी आ जा रहे हैं, जिनमें उन्हें ऐसे अपनी समस्याओं का समाधान नजर आता है.
विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि ऐसे सामान जो वास्तविकता को विकृत कर सकते हैं और टोटकों के तौर पर अंधविश्वास भी फैलाते हैं, इनसे युवाओं को दूर रहने की जरूरत है. चीन में, कुछ युवा अपने प्रेम संबंध को फिर से जगाने की उम्मीद में, इन्फ्लुएंसर्स द्वारा बेची जाने वाली इच्छा पूरी करने वाली मोमबत्तियों के लिए भारी कीमत चुका रहे हैं.
ली झूओफान नाम की एक इंफ्लुएंस ने रूसी रियलिटी शो ' द बैटल ऑफ साइकिक्स' में आने के बाद चीन के सोशल मीडिया पर 6 लाख से अधिक फॉलोअर्स बना लिए , जहां उन्होंने एक मोमबत्ती का इस्तेमाल करके कार के बूट में छिपे एक व्यक्ति का पता लगाया और दावा किया कि वह महसूस कर सकती हैं कि किसी और के साथ आने वाले समय में क्या हो सकता है.
चीन लौटने के बाद, ली ने ऑनलाइन हस्तनिर्मित मनोकामना मोमबत्तियां (विश कैंडल्स) बेचना शुरू किया. इन मोमबत्तियों को क्रिस्टल और सूखे फूलों से सजाया जाता था और इनमें आवश्यक तेलों का मिश्रण होता था. उसने अलग-अलग मिश्रणों को अलग-अलग शक्तियों वाला बताकर उनकी मार्केटिंग शुरू कर दी. इनमें करियर और धन बढ़ाने से लेकर पूर्व प्रेमी को वापस लाने में मदद करने वाले कैंडल टोटके के रूप में बेचे जाने लगे.
एक लाख रुपये में बिकती थी एक मोमबत्ती ऐसे एक मोमबत्ती की कीमतें 2,888 युआन यानी 420 अमेरिकी डॉलर (38 हजार रुपये) से शुरू होकर एक लाख रुपये कीमत तक में उपलब्ध थी. इन मोमबत्तियों में "ट्रिपल लक" संस्करण जैसे विश कैंडल भी थे. ली ने अपनी मानसिक क्षमता को मजबूत करने वाले वीडियो बनाने और पोस्ट करने के लिए एक टीम को भी काम पर रखा और मोमबत्तियों के साथ-साथ ऑनलाइन भविष्यवाणियां भी बेची.

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बंदरों से परेशान किसानों ने अपनी फसल बचाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है. गांव के कुछ किसान भालू का वेश पहनकर खेतों में घूम रहे हैं, ताकि बंदर डरकर फसलों से दूर भाग जाएं. इस जुगाड़ का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग हैरानी और मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

उत्तर कोरिया की सख्त और रहस्यमयी राजनीति में इन दिनों एक नया चेहरा बार-बार नजर आ रहा है.किम जोंग उन की बेटी किम जू-ए. मिसाइल परीक्षण हो, सैन्य परेड हो या हथियार फैक्ट्री का दौरा, वह कई अहम मौकों पर अपने पिता के साथ दिखाई दे रही हैं. उनकी लगातार मौजूदगी ने दुनिया भर में यह चर्चा छेड़ दी है कि क्या किम जोंग उन अपनी बेटी को देश का अगला नेता बनाने की तैयारी कर रहे हैं.

मौत के बाद क्या होता है, यह सवाल सदियों से इंसानों को उलझाता रहा है. धर्म, दर्शन और विज्ञान-सबने अपने-अपने तरीके से इसका जवाब खोजने की कोशिश की है, लेकिन आज भी यह रहस्य पूरी तरह नहीं सुलझ पाया है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा स्केच वायरल हो रहा है, जिसे एक शख्स ने मौत के करीब पहुंचने के अनुभव के बाद बनाया. इस चित्र में उसने ब्रह्मांड और चेतना के संबंध को एक नक्शे की तरह दिखाने की कोशिश की है, जिसने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है.










