
चीन में खलबली! जिनपिंग ने अपने करीबी टॉप जनरल को ही हटा दिया, गंभीर है वजह
AajTak
चीन के रक्षा मंत्रालय ने दो वरिष्ठ जनरलों हे वेइदोंग और मियाओ हुआ समेत कई अन्य शीर्ष अधिकारियों को पद से हटा दिया है. हे वेइदोंग, जो राष्ट्रपति शी जिनपिंग के करीबी सहयोगी और केंद्रीय सैन्य आयोग के सदस्य हैं, का निष्कासन राजनीतिक और सैन्य दोनों स्तरों पर महत्वपूर्ण माना जा रहा है.
चीन के दो शीर्ष जनरलों को सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी और सेना से निष्कासित कर दिया गया है. शुक्रवार को चीन के रक्षा मंत्रालय ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि अनुशासन और कानून के गंभीर उल्लंघन के आरोप में दोनों को निष्कासित किया गया है. निष्कासित किए गए वरिष्ठ अधिकारियों में हे वेइदोंग, जो चीन के नंबर दो जनरल माने जाते हैं, और मियाओ हुआ, जो चीनी सेना के शीर्ष राजनीतिक अधिकारी हैं, शामिल हैं.
चीन अपने मंत्रालय में भ्रष्टाचार विरोधी कैंपेन चला रहा है और ये दोनों इस कैंपेन के तहत हटाए गए सबसे वरिष्ठ सैन्य अधिकारी हैं. यह मुहिम 2023 से ही चीनी सेना यानी People's Liberation Army (PLA) के शीर्ष नेतृत्व को निशाना बना रही है.
हे वेइदोंग की बर्खास्तगी इसलिए भी अहम मानी जा रही है क्योंकि वो केंद्रीय सैन्य आयोग (Central Military Commission) के मौजूदा सदस्य के रूप में हटाए जाने वाले पहले जनरल हैं. हे को आखिरी बार मार्च में सार्वजनिक रूप से देखा गया था, लेकिन उनके खिलाफ जांच की जानकारी अब तक सार्वजनिक नहीं की गई थी.
समाचार एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक, रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता झांग शियाओगांग ने बताया कि हे, मियाओ और सात अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने 'पार्टी के अनुशासन का गंभीर उल्लंघन किया है और उन पर बेहद बड़े पैमाने पर धन से जुड़े गंभीर अपराधों का शक है.' बयान में कहा गया कि 'उनके अपराध अत्यंत गंभीर हैं और इनसे बेहद खराब नतीजे सामने आए हैं.'
68 साल के हे का निष्कासन सैन्य हलकों से परे राजनीतिक असर भी डाल सकता है क्योंकि वे राष्ट्रपति शी जिनपिंग की कम्यूनिस्ट पार्टी के 24 सदस्यीय पोलित ब्यूरो के भी सदस्य थे. पोलित ब्यूरो कम्युनिस्ट पार्टी की दूसरी सबसे बड़ी फैसले लेने वाली यूनिट है. वे केंद्रीय सैन्य आयोग के दो उपाध्यक्षों में से एक थे और शी जिनपिंग के करीबी सहयोगी माने जाते हैं.
हे के निष्कासन की घोषणा ऐसे वक्त में की गई है जब कम्युनिस्ट पार्टी की केंद्रीय समिति, जिसमें 200 से अधिक वरिष्ठ अधिकारी शामिल हैं, बीजिंग में अपना चौथा पूर्ण अधिवेशन (Fourth Plenum) आयोजित करने वाली है. माना जा रहा है कि इस बैठक में भी कई निष्कासन देखने को मिल सकते हैं जिसमें सेंट्रल कमिटी के कई सदस्यों का औपचारिक निष्कासन शामिल हो सकता है.

पिछले 25 दिनों से पूरी दुनिया इस सवाल का जवाब ढूंढ रही है कि सऊदी अरब, यूएई, कतर, कुवैत, बहरीन और ओमान जैसे देश इस युद्ध में ईरान के खिलाफ शामिल होंगे या नहीं होंगे. लेकिन अब ऐसा लगता है कि इस सवाल का जवाब बहुत जल्द पूरी दुनिया को मिलने वाला है और खाड़ी के ये मुस्लिम देश ईरान के खिलाफ Full Scale War शुरू कर सकते हैं. देखें.

इज़रायल ने एक अली लारिजानी को मारा तो ईरान दूसरा 'लारिजानी' लेकर आ गया. इस बार ईरान ने जिस नेता को नैशनल सिक्योरिटी काउंसिल का सचिव बनाया है, वो पिछले सभी नेताओं में सबसे ज्यादा कट्टर माना जा रहा है. इनका नाम है मोहम्मद बाघेर जोलघदर, जिन्हें ईरान की सिक्योरिटी डीप स्टेट का आदमी माना जाता है. देखें वीडियो.

युद्ध का आज 25वां दिन है. कल अमेरिकी राष्ट्रपति की तरफ से ये संकेत मिले थे कि वो सीजफायर के लिए तैयार हैं. लेकिन ईरान ने इनकार कर दिया है. बल्कि अब तो ईरान के हौसले और ज्यादा बुलंद हो गए हैं. ईरान ने बीती रात से लेकर आज दिन भर इजरायल पर नये हमलों की बाढ़ ला दी है. ईरान की बैलिस्टिक मिसाइलें इजरायल में भारी तबाही मचा रही हैं. ईरान रुक नहीं रहा है. इजरायल को बड़ा नुकसान पहुंचा रहा है.

आज का दंगल ईरान की जंग से भारत की बिगड़ती सेहत को लेकर है. ईरान में 25 दिन से जंग चल रही है. और पीएम मोदी ने कहा है कि इस जंग के कारण भारत पर दूरगामी विपरीत प्रभाव पड़ रहा है. पीएम मोदी ने कोविड महामारी की तरह मिल जुलकर इस चुनौती का सामना करने की अपील की है और देशवासियों को सभी ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने का भरोसा भी दिया है. पश्चिम एशिया में जंग के हालात से उभरी चुनौतियों को लेकर सरकार ने कल सर्वदलीय बैठक भी बुलाई है.

हिज्बुल्लाह ने इजरायली सेना पर जबरदस्त रॉकेट हमला किया है. हिजबुल्लाह प्रवक्ता ने कहा है कि हमने दुश्मन पर कई रॉकेट दागे हैं. उन्होंने कहा कि आज सुबह ये हमला लेबनान की सुरक्षा के लिए किया गया. इजरायल ने भी माना है कि हाइफा में कई रॉकेट दागे गए, लेकिन इजरायल का दावा है कि हमने ज्यादातर हमलों को नाकाम कर दिया. देखें वीडियो.

तेल अवीव में मची तबाही का ड्रोन फुटेज सामने आया है. इसमें देखा जा सकता है कि मंगलवार की सुबह जब दुनिया की नजरें ट्रंप के '5-दिन के युद्ध विराम' के दावों पर टिकी थीं, ठीक उसी वक्त ईरान की बैलिस्टिक मिसाइलों ने तेल अवीव की सुरक्षा दीवार को चकनाचूर कर दिया. ताजा ड्रोन फुटेज ने इस हमले की भयावहता की गवाह दे दी है. देखें वीडियो.







